फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   dead body of newborn child was found lying in empty plot in Firozabad

बेरहम मां: पॉलिथीन में भरकर नवजात को फेंका, टूट गई सांसों की डोर, कबाड़ बीन रहे बच्चों ने देखा तो सहम गए

Thu, 13 Apr 2023 07:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 13 Apr 2023 07:47 PM IST
सार

फिरोजाबाद में एक बेरहम मां ने पॉलिथीन में भरकर नवजात को एक खाली प्लॉट में फेंक दिया। इससे उसकी सांसों की डोर टूट गई। दोपहर में कबाड़ बीन रहे बच्चों ने देखा तो वह सहम गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन
dead body of newborn child was found lying in empty plot in Firozabad
खाली प्लॉट में मिला नवजात का शव (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक खाली प्लॉट में नवजात बच्चे का शव पड़ा मिला। जानकारी होते ही वहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी थी।

विज्ञापन

मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई

उत्तर थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी रहना के पास बृहस्पतिवार दोपहर साढ़े 12 बजे दो किशोर एक खाली प्लॉट में कबाड़ बीन रहे थे। इसी बीच उनकी नजर एक पॉलिथीन में बंद नवजात के शव पड़ी। नवजात के शव को देख किशोर घबरा गए। उन्होंने पास ही स्थित एक मकान के बाहर खड़ी एक बुजुर्ग महिला को घटना की जानकारी दी। खबर फैलते ही थोड़ी देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। 

विज्ञापन

पुलिस कर रही जांच

नवजात बालक के शव के पास ही एक आधार कार्ड भी पड़ा हुआ था। एक महिला के नाम जारी आधार कार्ड पर पता आसफाबाद दर्ज है। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। आधार कार्ड संभवत: पुलिस को भ्रमित करने के इरादे से ही वहां फेंका गया हो। फिर भी मामले की गहनता से जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed