फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   culture

घर मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती, दीपक और मोमबत्ती जलाकर खुशी मनाई

Wed, 15 Apr 2020 12:20 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
culture
रसूलपुर स्थित आंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के मौके पर माल्यार्पण करते समिति के प - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 129वीं जयंती मंगलवार को धूमधाम के साथ मनाई गई। शाम को घरों पर दीपक और मोमबत्ती जलाकर खुशी मनाई। लॉकडाउन के चलते लोगों ने घरों पर बाबा की तस्वीर रखकर माल्यार्पण किया। शहर के विभिन्न स्थानों पर पार्क में लगी बाबा साहेब की प्रतिमा पर चुनिंदा लोगों ने माल्यार्पण किया।
विज्ञापन


आंबेडकर शोभायात्रा के जिलाध्यक्ष सोनू भारती द्वारा रसूलपुर स्थित आंबेडकर पार्क डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस मौके पर पार्क में लगी डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर विधि विधान से माल्यार्पण किया गया। इस दौरान ब्रजेश कुमार वरुण पूर्व जिलाध्यक्ष बसपा, लोकेश कुमार पिप्पल, ब्रजेश कुमार, मोनू सिंह, बंटू जाटव, सुरजीत सिंह, जगदीश कुमार। बसपा नेता बीडी देशमुख ने भी परिवार के साथ घर पर ही बाबा साहेब की जयंती मनाई।
विज्ञापन

वहीं पूर्व बसपा नेता हेमंत कुमार ने परिवार के साथ बाबा साहब की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन करते हुए माल्यार्पण किया। भाजपा कार्यकर्ता वीरेंद्र सुमन द्वारा नगला करन सिंह स्थित आंबेडकर धर्मशाला में विधि विधान से साथ बाबा साहब की जयंती मनाई। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. ज्ञान सिंह द्वारा घर पर बाबा साहेब की जयंती धूमधाम के साथ मनाई। सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह ने जिला मुख्यालय स्थित संघ कार्यालय पर बाबा साहेब की जयंती धूमधाम के साथ मनाई। सैलई स्थित एमडी निगम पब्लिक स्कूल में बाबा साहेब की जयंती मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीठे चावल व भोजन के पैकेटों का किया वितरण
फिरोजाबाद। भारतरत्न संविधान शिल्पी बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर साहब की 129वीं जयंती पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी व एसए ब्लड डोनेशन क्लब द्वारा 240 भोजन के पैकेट के साथ मीठे चावल के पैकेटों का वितरण किया गया। पांच जरूरतमंद परिवारों को पांच-पांच किलो आटा, एक किलो दाल, एक किलो नमक, मिर्च मसाले आदि उपलब्ध कराए। जिससे वह गरीब, बेसहारा और दिहाड़ी मजदूरों को दिक्कत न हो सके। इस दौरान विश्वविमोहन कुलश्रेष्ठ, अमित गुप्ता, प्रवीन वर्मा, धीरज अग्रवाल, संजय कुशवाहा, हेमंत गुप्ता आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
फिरोजाबाद। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने मंगलवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि वह भारतीय संविधान के निर्माता थे। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग के नेतृत्व में बाबा साहेब की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस मौके पर खालिद, अनवर रंगरेज, मजहर बेग, जवेद खान, मोहम्मद सलीम, जाकिर बेग, अनस खान, हाफिज शारिक आदि मौजूद रहे।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी मनाई गई भीमराव आंबेडकर की जयंती
फिरोजाबाद। देहात क्षेत्रों में भी भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 129वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। लोगों ने डॉ. भीमराव के चित्र और प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। खैरगढ़ के गांव प्रतापपुर में संजीव निगम, राहुल कुमार द्वारा तथा खैरगढ़ में उदयवीर सिंह, रामेश्वर दयाल आदि लोगों ने घर पर ही भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम के साथ मनाई। इस दौरान घर पर ही डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कसबा मक्खनपुर में ग्राम प्रधान मुन्नी देवी द्वारा पार्क में लगी डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान विकास, मुकेश, अर्जुन सिंह, रामदास आदि मौजूद रहे। कसबा कठफोरी में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 129वीं जयंती मनाई गई। ग्राम खेड़ा खुर्द, गुरारू, बछैला वछैली के साथ कसबा में भी बाबा साहब की जयंती मनाई गई। इस दौरान बाबा साहेब की फोटो पर माल्यार्पण कर उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया गया। इस दौरान प्रमुख रुप से राघवेंद्र, गीतम सिंह, विक्रम सिंह, गोपाल, श्याम सिंह, राजू सिंह कुशवाहा, राम खिलाड़ी आदि मौजूद रहे। वहीं कसबा एका, फरिहा और नारखी क्षेत्र में भी डॉ. आंबेडकर की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed