फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Cultural presentations showed the passion of patriotism

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिखाया देशभक्ति का जज्बा

Sat, 28 Jan 2017 01:11 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sat, 28 Jan 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
Cultural presentations showed the passion of patriotism
गणतंत्र ‌द‌िवस पर प्रस्तुत‌ि देते बच्चे। - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में फीरोजाबाद, टूंडला में गुरुवार को शिक्षण संस्थानों में शान से राष्ट्रीय ध्वज फहरया गया। स्कूलों में देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
सेंट जोंस स्कूल यूपीएसआईडीसी में प्रधानाचार्य प्रकाश डिसूजा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। किड्स कार्नर स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। एडीफाई वर्ल्ड स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों ने मार्च पास्ट के साथ किया। मुख्य अतिथि विजय बघेल, शंकरदेव ने सलामी ली। निदेशक मयंक भटनागर, मुकेश जैन, संतोष अग्रवाल, हेमंत आदि मौजूद रहे। एमजी गर्ल्स इंटर कालेज में प्रधानाचार्य पूनम प्रकाश, डीएवी इंटर कालेज में प्रधानाचार्य उपेंद्रनाथ शर्मा, हिमांशु गर्ग ने विचार रखे। रामानंद गर्ग इंटर कालेज के विद्यार्थियों ने प्रभातफेरी निकाली। प्रबंधक प्रेमानंद ने हरी झंडी दिखाई। प्रधानाचार्य पूनम शर्मा, सरोज गर्ग मौजूद रहे
विज्ञापन



 दिगंबर जैन जूनियर हाईस्कूल में ध्वजारोहण अध्यक्ष अशोक जैन, राजबहादुर जैन ने किया। रागी इंटर कालेज में ध्वजारोहण गोपीश्याम दीक्षित, अंबिका प्रसाद शर्मा ने किया। स्वामी बच्चू बाबा सरस्वती शिक्षा मंदिर में ध्वजारोहण खेड़ा गनेशपुर के प्रधान लेखराज सिंह ने किया। श्यामदेवी इंटर कालेज में श्यामदेवी ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्वामी रामतीर्थ इंटर कालेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। जेके कान्वेंट हाईस्कूल, ओमशिव पब्लिक स्कूल, पंडित मुंशी महाराज इंटर कालेज, राष्ट्रीय श्रमिक उमा विद्यालय, आदिनाथ जैन विद्यालय में ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। जूनियर विद्यालय लेबर कालोनी में शिक्षिका कल्पना राजौरिया ने मिष्ठान वितरण किया। राष्ट्रीय श्रमिक उमा. विद्यालय अध्यापक भगवान सिंह बघेल ने ध्वज फहराया। ब्रजराज सिंह शिक्षण संस्थान में अध्यक्ष विश्वदीप सिंह ने ध्वजारोहण किया।

रामाकन्या इंटर कालेज में ध्वजारोहण एके गुप्ता ने किया। वहीं, कुबेर विद्यापीठ इंटर कालेज, वीरांगना झलकारीबाई स्कूल, स्वामी बच्चूबाबा सरस्वती विद्या मंदिर में भी ध्वज फहराया। माताप्रसाद कलावती देवी सीनियर सेकेंड्री स्कूल में प्रबंधक रामनिवास गुप्ता, देवेश राजौरिया, नसीरउद्दीन ने ध्वजारोहण किया। वहीं दाऊदयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रास कंट्री रेस और हाकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्टेडियम की टीम विजेता रही। क्रीड़ाधिकारी रानीप्रकाश मौजूद रहीं। भारत अकाडमी में प्रधानाचार्य शिल्पी शर्मा ने गणतंत्र दिवस के महत्व को बताया। एसएचजे मार्डन स्कूल में सत्यागृह नृत्य की प्रस्तुति दी गई। निदेशक ओपी शर्मा ने संबोधित किया।


खैरगढ़ के शिवबल्लभ कन्या इंटर कालेज में ध्वजारोहण ब्लाक प्रमुख महेशचंद्र यादव ने किया। शोभाराम किसान कन्या जूनियर हाईस्कूल निकाऊ में रामब्रज सिंह बघेल, हरेलाल इंटर कालेज हाथवंत, महाराज सिंह बघेल, उमराज सिंह राठौर जूनियर हाईस्कूल में डा. अखिलेश शर्मा ने ध्वजारोहण किया।  
टूंडला के टाइनी टोट्स इंटर कालेज पर संस्थापिका ललिता पिल्लई ने ध्वजारोहण किया। ब्लूवेल कान्वेंट स्कूल में मुख्य अतिथि डा ब्रजपाल पौनियां ने ध्वजारोहण किया। प्रबंधिका अनीता सिंह, शिक्षिका अन्नू सेंगर ने संचालन व प्रधानाचार्य विजय शाक्य ने आभार जताया। वीटल एजूकेशन एकेडमी में ध्वजारोहण विद्यालय अध्यक्ष ममता यादव, प्रबंधक धर्मवीर सिंह ने किया। प्रधानाध्यापिका वंदना चौहान ने आभार जताया। गुरुनानक इंटर कालेज में उपप्रबंधक सरदार बलवीर सिंह, वीणा वादिनी संगीत विद्यालय में निदेशक योगेश श्रीवास्तव ने गीत प्रस्तुत किए।

केसी मेमौरियल इंटर कॉलेज गढ़ी निर्भय में विनोद यादव ने ध्वजारोहण किया। संजीव, बौबी लंबरदार मौजूद थे। कृषक इंटर कालेज में ध्वजारोहण बंगालीबाबू और ब्रजेश उपाध्याय ने किया। सरस्वती शिशु मंदिर में अध्यक्ष डा. संजय वर्मा ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य राममोहन श्रीवास्तव ने आभार जताया। द्वितीय चुल्हावली में प्रतिष्ठा शर्मा ने तिरंगा फहराया।


 उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला दत्त में पूर्व सरपंच योगेश उपाध्याय, उप्रवि नगला सिंघी में प्रधानाध्यापक सुखवीर सिंह, श्रीमुरारीलाल मेमोरियल विद्यालय रसूलाबाद में रामवीर सिंह सत्यार्थी, प्रावि नगला गाढे़ में प्रधानाध्यापक चरनसिंह, प्रावि गढ़ी साहब इंद्रसिंह यादव, प्रावि बजहेरा में प्रधानाध्यापक सुभाषचंद्र, उप्रावि कुतकपुरशाह प्रधानाध्यापक बाबूराम, ओशीन कान्वेंट जूनियर हाईस्कूल में प्रबंधक असलम दीवा, मदरसा मुमताज ए रोशन में हाजी रफीक साहब, नारखी के मदरसा तालीमुल  इस्लाम पर संरक्षक हाजी नसरुद्दीन अहमद ने ध्वजारोहण किया।


नगला बीच के रामसिंह महाविद्यालय में संस्थापक राजेश्वर पाल सिंह ने ध्वजारोहण किया। जवाहरलाल इंटर कालेज में संस्थापक चरन सिंह, प्राइमरी विद्यालय में रीना यादव, आनंद पब्लिक स्कूल में जावेंद्र सिंह, दीप सिंह इंटर कालेज रजावली में मुन्नेश सिंह, शारदा रमन विद्यालय में शिवराज सिंह, प्रबंधिका भावना सिन्हा और प्रधानाचार्य बीएस सिन्हा ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। रामश्रीदेवी कन्या इंटर कालेज में प्रबंधक शिवसिंह चक ने ध्वजारोहण किया। डा अंबेडकर धर्मशाला में सचिव सुरेश कुमार ने ध्वजारोहण किया।   

छात्रों को बताया तिरंगे का महत्व
 एसएसजे कांसेप्ट में निदेशक राजीव जैन, पूर्णिमा जैन व प्रबंधक आलोक जैन ने तिरंगा फहराया। प्रधानाचार्या रूपम बैजल ने बधाई दी। डीपीएस में मुख्य अतिथि प्रो. वाइस चेयरमैन डा. सुकेश कुमार ने ध्वजारोहण किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशिका डा. गीता यादव, प्रधानाचार्य कैप्टन बीएन पचौरी, सीनियर कार्डीनेटर गजाला कौसर ने किया। अशोक यादव, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।  

ब्लूमिंग बड्स पब्लिक स्कूल में प्रबंधक राज पचौरी, प्रधानाचार्या सुमन पचौरी, केशवपुरम स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में विद्यालय के उपाध्यक्ष रविंद्र्र गुप्त, प्रबंधक मोहन अग्रवाल ने किया। डीआर इंटर कालेज में पूर्वमंत्री अशोक यादव, डी सेंट पब्लिक स्कूल में प्रबंधक प्रियव्रत, श्री केशवानंद महाविद्यालय में केशवनानंद महाराज ने ध्वजारोहण किया। गुरुनानक पब्लिक स्कूल में तजेंद्र सिंह मल्होत्रा, एसीएमटी कालेज में ग्राम प्रधान जाजूमई राजवीर यादव, बीडीएम म्यू. कन्या महाविद्यालय में प्रबंधक रामप्रकाश नेहरू, प्राचार्या डा. नीता सक्सेना ने ध्वजारोहण किया। ठा. तारा जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक सहदेव सिंह ने ध्वजारोहण किया। भारत स्वाभिमान के कार्यालय पर केंद्रीय युवा प्रभारी रामआशीष ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर राजकुमार, डा. पीएस राना आदि मौजूद थे। डीपीएस स्कूल में मुख्य अतिथि राजेंद्र ओशो ने ध्वजारोहण किया। पवन तिवारी के निर्देशन में छात्रों ने गार्ड आफ आनर दिया।  

नगर पंचायत में नगर पंचायत अध्यक्ष राघवेंद्र नागर ने ध्वजारोहण किया। बीआरसी पर एबीएसए सुबोध पाठक तो थाना परिसर में थाना प्रभारी निरीक्षक रुपेंद्र गौड़ ने झंडा फहराया।
जसराना डिग्री कालेज झपारा में सचिव डा. संजीव यादव ने झंडारोहण किया। वीरांगना अवंतीबाई लोधी इंस्टीट्यूट ऑफ  हायर एजूकेशन जरैला में संस्थापक मानवेंद्र प्रताप सिंह, श्री मुंशीलाल इंटर कालेज में प्रो. केपी सिंह, लोक राष्ट्रीय डिग्री कालेज में सचिव मनोज प्रताप, शिवओम पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य अमलेंद्र वर्मा, सेंट एसएन शिक्षण संस्थान में प्रबंधक नीलकमल यादव ने झंडा फहराया। सरस्वती शिशु मंदिर में समाजसेवी डा. उमेशचंद्र पवार ने, शिवाजी शिक्षा सदन में प्रवीन शास्त्री, प्रधानाचार्य हुकुम सिंह, मदर इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ  एजूकेशन में संस्थापक डा. अशोक यादव, श्री वीर विक्रम सिंह कालेज में प्रधानाचार्य रामवीर चौहान ने झंडा फहराया।

एसएस पब्लिक स्कूल में संस्थापक शिवप्रताप यादव, प्रबंधक डा. अखिल सिंह वीरांगना अवंतीबाई उमा विद्यालय में प्रधानाचार्य ओपी वर्मा, मां सावित्री देवी प्रधान औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र पाढ़म में ध्वजारोहण संस्थापक महेंद्र सिंह, ब्लाक परिसर में ब्लाक प्रमुख डा. रामपाल सिंह यादव ने झंडारोहण किया। जसराना के गांव कटौरा में शहीद नेमसिंह की समाधिस्थल पर कार्यक्रम कराया।


एका के ग्रामोदय इंटर कालेज, ग्रामोदय महाविद्यालय, महर्षि परशुराम इंटर कालेज, एका पब्लिक स्कूल, राधाकृष्ण स्कूल, राजपाल इंटर कालेज, लार्डकृष्णा पब्लिक स्कूल, अम्बेडकर स्कूल, एसपीजी इंटर कालेज, मुंशी इंटर कालेज, सोबिराज इंस्ट्टीयूट फरीदा, लोक आदर्श पब्लिक स्कूल, जगदीश सिंह उमा विद्यालय, साहब सिंह इंटर कालेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।

मक्खनपुर के मां महारानी जूनियर हाईस्कूल में प्रबंधक सुरेशचंद्र ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य बृजेश कुमार ने संचालन किया। अहिल्याबाई गर्ल्स कालेज, प्राथमिक विद्यालय नवादा, किशनपुर में भी कार्यक्रम हुए। फरिहा के छोटेलाल इंटर कालेज में ध्वजारोहण प्रबंधक बचान राजपूत, एसबीएस पब्लिक में सतेंद्र राजपूत ने ध्वज फहराया। कालेश्वर विद्या मंदिर, विद्याराम इंटर कालेज, स्वामी चिद्घनानंद गीता विद्यालय, भूदेवी उमा विद्यालय गांगानी, योगीराज विद्या मंदिर, एसएस कालेज में गणतंत्र दिवस की धूम रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed