फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Youth warp browning, ran revenue department team

युवक ने ताना तमंचा तो भागी राजस्व विभाग की टीम

Sun, 21 Aug 2016 11:54 PM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sun, 21 Aug 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Youth warp browning, ran revenue department team
gun
थाना नगला सिंघी क्षेत्र में चकरोड डलवाने गई राजस्व विभाग की टीम पर एक युवक ने तमंचा तान दिया। ऐसे में टीम को बिना चकरोड डलवाए लौट आई।
विज्ञापन

 गांव नगला नंदा निवासी खूबचंद्र पुत्र दौजीराम और घुरकुआ निवासी विनोद यादव के बीच चकरोड को लेकर विवाद है। इसको लेकर एसडीएम के यहां शिकायत की गई। शनिवार शाम करीब पांच बजे नायब तहसीलदार अरुण कुमार के नेतृत्व में पुलिस और राजस्व विभाग की टीम चकरोड डलवाने गांव पहुंची। खूबचंद्र ने जमीन अपनी बताते हुए चकरोड डालने से इंकार कर दिया। इसके बाद भी टीम चकरोड डालने पर अड़ी रही। इस पवर खूबचंद्र ने टीम पर तमंचा तान दिया। खूबचंन्द्र ने तमंचा लहराते हुए चकरोड डालने पर गोली मारने की धमकी तक दे डाली। मामला बिगड़ता देख राजस्व विभाग की टीम मौके से उल्टे पांव लौट आई।


 सिविल कोर्ट के आदेश पर चकरोड डलवाने राजस्व विभाग टीम गई थी, लेकिन वहां खूबचंद्र मरने-मारने की बात कर रहा था। युवक की मां द्वारा सोमवार तक जमीन के कागजात दिखाने की मोहलत मांगी गई है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। टीम के भागने की बात गलत है।
विज्ञापन

 अरुण कुमार
नायब तहसीलदार, टूंडला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed