फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Woman shot dead during Morning Walk

मार्निंग वाक के दौरान महिला की गोली मारकर हत्या

Sat, 09 Jul 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 09 Jul 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Woman shot dead during Morning Walk
महिला की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
मार्निंग वाक के दौरान दाऊदयाल महाविद्यालय के सामने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम बाइक सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने दिया। महिला ने पहले पति को तलाक देकर प्रेमी के साथ सात वर्ष पूर्व कोर्ट मैरिज की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला टापाकलां निवासी जयकिशन अपनी पत्नी ममता (35) के साथ शुक्रवार सुबह प्रतिदिन की तरह मार्निंग वाक के लिए जलेसर रोड स्थित दाऊदयाल महिला महाविद्यालय के समीप गया था। तभी बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने ममता को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। गोली लगने से ममता लहूलुहान होकर गिर पड़ीं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जयकिशन के शोर मचाने पर तोड़का गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक बाइक सवार युवक भाग निकले। सूचना पर सीओ सिटी ओमकार यादव व थानाध्यक्ष रामगढ़ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जयकिशन से पूछताछ की लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाने ले गई। ममता की हत्या की सूचना पर टापाकलां में निवास कर रही उसकी मां सुमन व भाई गजेंद्र सिंह भी जिला अस्पताल आ गए। ममता की मां सुमन देवी ने बताया कि वह मूलरूप से कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के गांव बसरामऊ के रहने वाले हैं। पिछले कई वर्ष से वह टापाकलां में किराए के मकान में निवास कर रहे हैं। ममता का विवाह कानपुर देहात के थाना मंगलपुर के गांव खानपुर निवासी रणवीर सिंह के साथ हुआ था। रणवीर सिंह से ममता ने एक बेटा और एक बेटी को जन्म दिया था। आठ वर्ष पूर्व रणवीर सिंह काम की तलाश में ममता और बच्चों को लेकर फीरोजाबाद आया और टापाकलां में किराए पर मकान लेकर रहने लगा। इस बीच ममता के पड़ोस में रहने वाले जयकिशन से संबंध हो गए। जयकिशन की भी शादी शिकोहाबाद निवासी गुडिया से हो चुकी थी और उसके भी तीन बच्चेे हैं। जयकिशन ने गुडिया और ममता ने रणवीर को तलाक दे दिया। इसके बाद ममता ओर जयकिशन ने शादी कर ली। ममता की हत्या किसने और क्यों की इसकी जानकारी उसकी मां और भाई नहीं दे सके। 
विज्ञापन


रणवीर से हुई थी नोकझोंक
सूत्रों की माने तो कुछ दिन पूर्व ममता की पूर्व पति रणवीर सिंह से फोन पर नोकझोंक हुई थी। इस बिंदु पर भी पुलिस जांच कर रही है। 

ममता की हत्या के मामले में जयकिशन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जयकिशन की तहरीर पर शक के आधार पर पहले पति रणवीर सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला के शव का पीएम कराकर परिवारीजनों को सौंप दिया गया। मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश कुमार, थानाध्यक्ष रामगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed