{"_id":"57224b594f1c1b1a5fa927f3","slug":"uproar-over-the-death-of-the-young-man-accused-of-molestation","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के आरोपी युवक की मौत पर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ के आरोपी युवक की मौत पर हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 28 Apr 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
युवक के आत्महत्या करने के बाद लोगों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला से छेड़छाड़ का आरोपी युवक गुरुवार को दोपहर में घर के अंदर फांसी के फंदे पर झूलता मिला। परिवारीजन उसे सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मौत से गुस्साए परिवारीजन हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कराते हुए सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
उत्तर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नगला करन सिंह निवासी जितेंद्र उर्फ टीटू का पड़ोस में रहने वाली महिला से दो दिन पहले विवाद हो गया था। महिला ने थाना उत्तर में टीटू और उसके भाई पिंटू पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। परिवारीजनों का कहना है तब से टीटू मानसिक रुप से परेशान रहने लगा और उसने घर के बाहर निकलना बंद कर दिया था। गुरुवार को दोपहर में वह घर के अंदर फांसी के फंदे पर झूलता मिला। परिवारीजनों की चीखपुकार सुन आसपास के लोग एकत्रित हो गए और टीटू को सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर परिवारीजनों के साथ क्षेत्रीय लोगों ने महिला और उसके परिवारीजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कराया और शव पीएम हाउस में रखवा दिया। टीटू के परिवारीजनों की तहरीर पर महिला सहित सात लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करना और फर्जी मुकदमा दर्ज कराने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाल उत्तर का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
शादी में गया था पिंटू
क्षेत्रीय लोगों की माने तो आरोपी महिला ने टीटू के साथ पिंटू पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है, जबकि पिंटू पिछले आठ दिन से शहर से बाहर होने के साथ ही शादी समारोह में भाग लेने गया था।
विज्ञापन
विधायक की पैरवी पर रोकी कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि मामले में एक विधायक ने पैरवी की थी। विधायक ने पुलिस को इसकी जानकारी दी थी कि महिला ने जो आरोप पिंटू और टीटू पर लगाए हैं वह निराधार हैं। दोनों पक्षों के बीच केवल झगड़ा हुआ था। इसलिए आरोपियों के खिलाफ न तो कार्रवाई की गई और न ही घर दबिश दी गई थी।