फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Three houses of millions of cash stolen jewelery

तीन घरों से लाखों के नकदी आभूषण चोरी

Fri, 24 Jul 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 24 Jul 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
Three houses of millions of cash stolen jewelery
जसराना। गांव मुस्तफाबाद में चोर तीन घरों से लाखों की नकदी और आभूषण चोरी कर ले गए। सुबह परिवारीजनों को जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से गुस्साए लोगों ने मुस्तफाबाद चौराहे पर जाम लगा दिया। इसके बाद डाग स्कवायड टीम के साथ पहुंची फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने जांच पड़ताल की।  
विज्ञापन

थाना जसराना के गांव मुस्तफाबाद में मीरन सिंह पुत्र कप्तान सिंह का परिवार छत पर सोया हुआ था। रात में परिवार का एक सदस्य नीचे आया तो घर के दरवाजे खुले पड़े थे। तभी घर में मौजूद चोर उसे धक्का देकर भाग निकले। शोरगुल होने पर आसपास के लोगों ने पीछा किया लेकिन सफलता नहीं मिली। मीरन सिंह ने बताया कि चोर उनके घर से तीन लाख रुपये, करीब चालीस तौला सोना ले गए हैं। पड़ोसी शिवकुमार शर्मा के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। चोर उनके घर से दस तौला सोने के साथ करीब आधा किलो चांदी और चालीस हजार रुपए ले गए। वहीं चोर एक ही घर में असफाक का 19 तौला सोना, इरशाद का 12 तौला एवं नौशाद का करीब 22 तौला सोना ले गए। परिवारीजनों ने बताया कि अगले महीने असफाक की बरात जानी है, जिसके लिए उसने जेवर बनवाए थे। चोरी की घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने मुस्तफाबाद के चौराहे पर जाम लगा दिया। सूचना पर थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह पहुंच गए। उन्होंने लोगों को बमुश्किल समझाबुझा कर जाम खुलवाया। इसके बाद डॉग स्कवायड एवं फिंगर प्रिंट टीम ने जांच पड़ताल की। पीड़ितों ने दुर्वेश पुत्र हरिपाल सिंह, अतेंद्र पुत्र सुरेंद्र सिंह, धर्मवीर पुत्र हरीसिंह, पवन पुत्र राजवीर सिंह निवासीगण मुस्तफाबाद थाना जसराना एवं करुआ निवासर ढेंकी थाना कोतवाली देहात एटा के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी का कहना है कि जल्द ही चोर पुलिस की पकड़ में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed