फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The truck left the truck on track, train collided with Mari

ट्रक को ट्रैक पर छोड़ भागा चालक, ट्रेन ने मारी टक्कर

Sun, 14 May 2017 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sun, 14 May 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
The truck left the truck on track, train collided with Mari
ट्रेन से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त ट्रक।
शिकोहाबाद में रविवार को बड़ा रेल हादसा होने से बच गया। अल सुबह साढे़ चार बजे रेल ट्रैक पर चालक ट्रक लेकर आ गया। इसी बीच श्रमशक्ति एक्सप्रेस भी आई। इसे देख चालक ट्रक को ट्रैक पर ही छोड़कर भाग गया। बाद में ट्रेन ट्रक अगले हिस्से से टकरा गई। इसके बाद ट्रेन शिकोहाबाद स्टेशन पर रोकी गई। इंजन में जांच के बाद उसे आगे के लिए रवाना किया गया। वहीं, मौके पर पहुंची आरपीएफ और रेल कर्मचारियों ने ट्रक को ट्रैक से हटवा कर यातायात सुचारु कराया। घटना के बाद सहायक सुरक्षा आयुक्त टूंडला नरेंद्रपाल भी मौके पर पहुंच गए।  
विज्ञापन

रेलवे क्रासिंग गेट संख्या 53 ए छीछामई पर अंडर पास निर्माण कार्य चल रहा है। इसको लेकर दो माह से इस गेट से आवागमन अवरुद्ध है। रविवार तड़के चालक और क्लीनर ट्रक को लेकर ट्रैक पर पहुंच गए। गेट पर तैनात चौकीदार केदारी सिंह ने कई आवाज दीं लेकिन उन्होंने नहीं सुना। केदारी ने बताया कि इस दौरान नई दिल्ली-हावड़ा डाउन लाइन पर सुपर फास्ट श्रमशक्ति एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। ट्रेन आते देख चालक-क्लीनर ट्रक छोड़ कर भाग गए। बाद में ट्रेन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

चौकीदार की सूचना पर आरपीएफ और रेल प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और आनन-फानन में ट्रक को पटरी से हटा कर रूट सुचारु करा दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक और ट्रक स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed