फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The head of the woman's husband entered the house tampering

प्रधान के पति ने घर में घुस कर महिला से की छेड़छाड़

Sat, 18 Feb 2017 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sat, 18 Feb 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
The head of the woman's husband entered the house tampering
eve teasing
 प्रधान के पति ने शुक्रवार शाम गांव में ही रहने वाली महिला के घर में घुस कर छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के पति के आने पर आरोपी भाग खड़ा हुआ। पति के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

कस्बा खैरगढ़ के एक गांव निवासी महिला शुक्रवार शाम घर पर अकेली थी। आरोप है कि तभी प्रधान का पति उसके घर पहुंचा और अकेला देखकर बुरी नियत से पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। तभी पीड़िता का पति भी घर पहुंच गया। पीड़िता का कहना है कि पति को देख आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घटना की जानकारी पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। पीड़िता ने पति के साथ थाना खैरगढ़ पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। खैरगढ़ थानाध्यक्ष का कहना है कि आरोपी अपराधी है। पीड़िता से आरोपी ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की है। मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed