{"_id":"58c2dd6d4f1c1b8322dc5e57","slug":"six-children-injured-in-school-bus-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, छह बच्चे घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, छह बच्चे घायल
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Fri, 10 Mar 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
नारखी क्षेत्र में स्कूल बस पलट गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल की छुट्टी पर बच्चों को छोड़ने गई स्कूल की बस थाना नारखी क्षेत्र में बाइक को बचाने के प्रयास में पलट गई। हादसे में छह बच्चे घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने दो बच्चों को एफएच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
थाना क्षेत्र के एटा रोड स्थित राधा वल्लभ पब्लिक स्कूल की बस (यूपी 80 एवी 9117) शुक्रवार दोपहर ढाई बजे छुट्टी के बाद बच्चों को लेकर छोड़ने जा रही थी। नारखी थाना क्षेत्र के जौंधरी स्थित बंबे के पास बस के सामने एक बाइक आ गई। बाइक सवार युवकों को बचाने के प्रयास में बस चालक नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गई। हादसा होता देखकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों को बस से बाहर निकाला। ग्रामीणों ने एंबुलेेंस और पुलिस को फोन किया। जानकारी पर परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। हादसे में छह बच्चे घायल हो गए। इधर, हादसे के बाद चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। घायलों में चार बच्चों के मामूली चोट आने पर परिवारीजन अपने साथ ले गए। वहीं एंबुलेंस के न पहुंचने पर परिवारीजन घायल छात्र रुद्रप्रताप सिंह (10) पुत्र प्रदीप सिंह और उदय (5) पुत्र चंद्रपाल निवासी गांव राजा का रामपुर थाना नारखी को एफएच मेडिकल कॉलेज ले गए। सीओ टूंडला प्रेमप्रकाश यादव ने बताया कि हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया है। बस चालक की तलाश के साथ ही चालक के लाइसेंस, बस की फिटनेस आदि की जांच के साथ ही स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
फोटो-टूंडला के एफएच मेडिकल कॉलेज में भर्ती छा˜त्र रूद्रपताप व उदय।