{"_id":"57daaa6f4f1c1b2309d47757","slug":"sister-and-brother-beaten-by-eve-teaser","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती और उसके भाई को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती और उसके भाई को पीटा
Amar Ujala
Updated Fri, 16 Sep 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती और उसके भाई को पीटा
- फोटो : logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
छेड़छाड़ का विरोध करना युवती और उसके भाई को महंगा साबित हुआ। आरोपी ने युवती और उसके भाई के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। ग्रामीणों के विरोध के चलते आरोपी मौके से भाग गया। थाने पहुंचे पीड़ितों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है।
जसराना थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती सुबह करीब दस बजे घर के बाहर खड़ी थी। तभी गांव के ही एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरु कर दी। युवती ने विरोध किया तो आरोपी युवक ने उसके साथ मारपीट कर दी। युवती का भाई विरोध करने पहुंचा तो आरोपी ने उसको भी पीट दिया। बहन भाई के साथ हुई मारपीट की जानकारी पर परिवारीजन ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे तो आरोपी युवक वहां से भाग गया। पीड़ित परिवारीजन पीड़ित बहन भाई को लेकर थाना जसराना पहुंचे और पुलिस को घटना से अवगत कराया। पुलिस घायल बहन भाई को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। वहीं थानाध्यक्ष जसराना का कहना है कि पीड़ित पक्ष की ओर से यदि तहरीर आती है तो आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।