फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police station on one side action

एक पक्षीय कार्रवाई पर थाना घेरा

Sat, 22 Apr 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sat, 22 Apr 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
Police station on one side action
एकपक्षीय कार्रवाई के विरोध में बैठी महिलाएं।
उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला भगवान नगर में शुक्रवार रात हुए बवाल के बाद पुलिस की एक पक्षीय कार्रवाई पर लोगों में आक्रोश है। भाजपा नेताओं के साथ भीड़ ने शनिवार सुबह थाने का घेराव किया। इस दौरान दूसरे पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। पुलिस ने दूसरे पक्ष से न तो तहरीर ली और न ही रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, पुलिस ने हेडकांस्टेबल और उसके बेटे को भी जेल भेज दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात मोहल्ला भगवाननगर में मामूली विवाद को लेकर गुड़िया और अमृृतलाल के बीच विवाद हो गया था। दोनों पक्षों के बीच मारपीट के दौरान पथराव की घटना को अंजाम दिया गया था। पीआरवी (यूपी 100) के सिपाहियों से अभद्रता करते हुए सरकारी गाड़ी पर पथराव भी किया था। पुलिस ने मथुरा में तैनात एचसीपी अमृतलाल और उसके बेटे आगरा में तैनात सिपाही जयवीर को गिरफ्तार किया। वहीं गुड़िया और उसके समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रयास करते रहे लेकिन पुलिस ने अमृतलाल पक्ष की एक नहीं सुनी। पुलिस की एक पक्षीय कार्रवाई का विरोध करते हुए भाजपा नेता केशवदेव शंखवार और प्रेमचंद्र शंखवार क्षेत्रीय लोगों के साथ थाना उत्तर पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई का विरोध करते हुए थाने का घेराव भी किया। कोतवाल उत्तर शशिकांत शर्मा से मुलाकात करते हुए अमृतलाल पक्ष की तहरीर पर गुड़िया और उनके समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। उत्तर पुलिस ने देर रात गुड़िया की तहरीर पर जयवीर, भूरे, विद्याराम और गणेेश को नामजद करते हुए 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।   
विज्ञापन

कहीं कप्तान से शिकायत पर तो नहीं हुई कार्रवाई
क्षेत्रीय लोगों का यह भी कहना है कि पुलिस ने अमृतलाल और उसके बेटे जयवीर के खिलाफ इसलिए एक पक्षीय कार्रवाई की है क्योंकि पीआरवी के जवानों ने दूसरे पक्ष को मौके से भाग दिया था। इसलिए अमृतलाल पुलिस के सामने बार बार यही बात कह रहे थे कि पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर वह एसएसपी से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed