{"_id":"6655daac1ff9efc98d3d0c893027d5f0","slug":"man-murdered-in-firozabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंका
ब्यूरो, अमर उजाला सिरसागंज
Updated Sat, 13 Feb 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के ग्राम सराय शेख से चार दिन पूर्व गायब युवक का शव गुरुवार शाम सूरजपुर दुगमई स्थित कुएं से बरामद किया। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पीएम कराने हेतु जिला अस्पताल भेजा है।
सिरसागंज थाना क्षेत्र के सराय शेख निवासी सुभाष (30) पुत्र विद्या राम यादव जमीन का बैनामा कराने को पैसा एकत्रित कर रहा था। परिजनों ने बताया कि आठ फरवरी को वह अस्सी हजार की नकदी लेकर घर से निकला था। लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। इस पर परिजनों को काफी चिंता हुई। काफी खोजबीन करने के बाद सुभाष का कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने नौ फरवरी को थाना सिरसागंज में गुमशुदगी दर्ज कराई करा दी थी।
गुरुवार की शाम को ग्राम सूरजपुर दुगमई स्थित कुएं से ग्रामीणों को बदबू आने का अहसास हुआ। ग्रामीणों ने कुएं में झांककर देखा तो अंदर किसी व्यक्ति का शव दिखाई दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। इस दौरान शव की शिनाख्त सुभाष यादव (30) पुत्र विद्याराम के रूप में की। सुभाष का शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
उसके सिर से खून भी बह रहा था, जिससे परिवारीजनों को आशंका है कि उसकी गोली मारकर हत्या करने के बाद शव को कुएं में डाला है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद शव पीएम को भेज दिया। सूचना पर जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप उर्फ छोटू पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों को ढांढस बंधाया।
थानाध्यक्ष सिरसागंज ने कहा तहरीर आने पर अभियोग दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। वहीं सुभाष का शव सूरजपुर दुगमई स्थित कुएं में मिलने के बाद उसके परिवारीजनों व ससुरालीजनों के मध्य विवाद हो गया। बताते हैं सुभाष एवं उसके भाई की ससुराल निकट के गांव नगला पंचम में हैं।