फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Jasrana and murder of two young men in Shikohabad

जसराना और शिकोहाबाद में दो युवकों की हत्या 

Sun, 06 Nov 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Sun, 06 Nov 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Jasrana and murder of two young men in Shikohabad
मामले की जांच काो पहुंची पु‌ल‌िस - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
शुक्रवार रात थाना जसराना और शिकोहाबाद क्षेत्र में दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक युवक का शव मुस्तफाबाद रोड स्थित जनता इंटर कालेज के पास मिला तो  दूसरे युवक की हत्या के बाद शव नहर में फेंक दिया गया। शनिवार सुबह दोनों के शव मिलने से जिले में सनसनी फैल गई। 
जसराना-मुस्तफाबाद रोड स्थित जनता इंटर कालेज के पास मिले शव की शिनाख्त शनिवार को दोपहर बाद थाना एका क्षेत्र के गांव नगला सागर निवासी ओमकार सिंह यादव के रूप में हुई। वह लाजपत नगर नई दिल्ली स्थित बीकानेर वाला के यहां हलवाई का काम करता था। ओमकार के भाई मृतक के बड़े भाई भूरे सिंह यादव ने बताया कि वह 31 अक्तूबर की शाम को वह दिल्ली से गांव आया था। गांव पैढ़त निवासी एक युवक से उसकी दोस्ती थी और चार नवंबर की शाम करीब तीन बजे वह ओमकार को घर से बाइक पर बुलाकर ले गया था। ओमकार ने शाम को दोस्त के साथ ही गांव पैढ़त में अपनी बहन मोटा देवी के यहां खाना खाया था। उसके बाद फिर से अपने दोस्त के साथ चला गया था। इसके बाद वह न तो घर पहुंचा और न ही बहन के यहां।
विज्ञापन

उधर, शनिवार सुबह शिकोहाबाद के गांव भांडरी और औरंगाबाद के बीच भोगनीपुर नहर में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। देर शाम युवक की शिनाख्त पवन शर्मा (35) पुत्र राधामोहन शर्मा निवासी ग्राम डडियामई के रूप में हुई। पवन शुक्रवार शाम से लापता था और उसकी गोली मारकर हत्या करने के बाद शव नहर में फेंक दिया गया था। दो गोली उसके सीने में और एक पेट में लगी थी। पवन शुक्रवार की शाम से लापता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मां के बाद पिता का भी उठा साया
जसराना (ब्यूरो)। ओमकार के तीन बेटे हैं। एक वर्ष पूर्व पत्नी की मौत चक्की के पाट में आने से हो गई थी। उसके तीनों पुत्रों का पालन ओमकार की मां फूल श्री कर रही है।ओमकार का बड़ा भाई भूरे सिंह और छोटा भाई विशेष कुमार भी दिल्ली में अलग अलग स्थानों पर नौकरी करते है।
रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी की है बाइक
जसराना (ब्यूरो)।घटनास्थल पर पहुंचे एसपी देहात अमर सिंह ने बताया कि ओमकार की गोली मारकर हत्या की गई है। मृतक के पास जो बाइक बरामद की गई है वह अवागढ़ में निवासी रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी की है। ओमकार उससे तीन दिन पूर्व बाइक मांगकर लाया था। बाइक के जरिए ही ओमकार के शव की शिनाख्त हो सकी।

हाथ पर गुदा था दीपक और बना था दिल
जसराना (ब्यूरो)। पुलिस का कहना है कि गोली मारकर जिस युवक की हत्या की गई है उसके हाथ पर दीपक नाम गुदा हुआ था। दिल भी बना हुआ था। परिवारीजन कोई भी जानकारी नहीं दे सके। उनका कहना था कि ओमकार का घर का नाम भी दीपक नहीं था। उसने यह नाम क्यों गुदवाया इसकी जानकारी भी उनको नहीं है। पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed