फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Had hatched the kidnapping story to marry girlfriend

प्रेमिका से शादी करने को रची थी अपहरण की कहानी

Sat, 22 Oct 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 22 Oct 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Had hatched the kidnapping story to marry girlfriend
पूछताछ

विज्ञापन
पुलिय ने संजीव अपहरण कांड का शुक्रवार की देर रात खुलासा कर दिया है। प्रेमिका से शादी करने के लिए युवक ने अपने अपहरण का ड्रामा रचा था। रामगढ़ पुलिस ने युवक को आगरा के छलेसर क्षेत्र से बरामद कर लिया है। उसने अपने मर्जी से जाने की बात कबूली है। 

 थानाध्यक्ष रामगढ़ अर्जुनलाल वर्मा ने बताया कि हस्तशिल्पी संजीव का इटावा निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। संजीव युवती से शादी करना चाहता है, लेकिन इसका विरोध उसका भाई कर रहा था। प्रेमिका से शादी न होती देख संजीव ने खुद के अपहरण की योजना बना ली और गुरुवार सुबह संजीव फैक्ट्री जाने की बात कहकर निकला और गायब हो गया। खुद के अपहरण की जानकारी परिवारीजनों को देने के लिए उसने आगरा से अपने बड़े भाई सुनील के फोन पर रात 12 बजे कॉल किया था। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे सुनील द्वारा फोन किए जाने पर उसने अपहरण होने की जानकारी पुलिस को दी थी। इस दौरान संजीव ने आगरा में निवास करने वाली अपनी बुआ के घर जाने का मन भी बनाया था, लेकिन पूरे मामले का खुलासा होने के डर से वह बुआ के घर भी नहीं गया। रात करीब दस बजे सुनील के फोन पर जानकारी दी कि बदमाशों ने उसके हाथ पैर बांधकर छलेसर स्थित झरना नाले के पास एक झोपड़ी में बंधक बनाकर रखा है। परिवारीजन पुलिस को लेकर बताए गए स्थान पर पहुंचे तो युवक हाईवे किनारे मिल गया। पुलिस उसे थाने ले आई। यहां उससे पूछताछ की तो पहले तो गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन बात में हकीकत बता दी। इसके साथ ही युवक ने पुलिस को लिखकर दिया है कि वह अपनी मर्जी से गया था। उसका कोई अपहरण नहीं हुआ है। इसके बाद पुलिस ने युवक को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed