फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Girl killed in a road accident, jam

सड़क हादसे में महिला की मौत, जाम

Sat, 25 Feb 2017 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sat, 25 Feb 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
Girl killed in a road accident, jam
हादसे में महिला की मौत के बाद विलाप करती महिलाएं।
गांव दौलतपुर के समीप ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। वहीं हादसे में पिता-पुत्र घायल हो गए। आक्रोशित लोगों ने बाईपास मार्ग पर जाम लगा दिया। इधर, चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाइक सवार पिता-पुत्र ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

बसई मोहम्मदपुर थाना और गांव निवासी कालीचरन बघेल के साले रामसहाय की बेटी की ससुराल नारखी के गांव पखनपुर में है। कालीचरन अपनी पत्नी सुखदेवी और पुत्र वीरी सिंह के साथ बाइक से साले की बेटी की ससुराल में शोक संवेदना प्रकट करने पखनपुर गया था। दोपहर बाद दंपति पुत्र के साथ बाइक से गांव बसईमोहम्मदपुर लौट रहे थे। बाइक कालीचरन का बेटा वीरी सिंह चला रहा था। नारखी थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर के समीप पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को अपनी जद में ले लिया। ट्रक की टक्कर से सुखदेवी सड़क पर गिर पड़ी और उसके ऊपर से ट्रक का पहिया निकल गया। हादसे में सुखदेवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक गिरने से वीरी सिंह और कालीचरन घायल हो गए। हादसा होते ही चालक और क्लीनर ट्रक छोड़कर भाग गया। इधर, हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने बाईपास मार्ग जाम कर दिया। दुर्घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष नारखी प्रदीप यादव पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए और  आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप यादव ने बताया कि पीड़ित पक्ष से प्रेम सिंह पुत्र बत्तीराम की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन


दुर्घटनाओं में देवर भाभी सहित पांच घायल
फिरोजाबाद (ब्यूरो)। नगला गोला के समीप आटो पलटने से शिल्पी जैन पत्नी दुष्यंत जैन और चंचल पुत्र दिनेश जैन निवासी हिरनगांव थाना टूंडला घायल हो गए। दोनों घायल देवर भाभी पचोखरा से आटो से गांव लौट रहे थे। इधर, उसायनी के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार पप्पू पुत्र रामखिलाड़ी, आकाश पुत्र पप्पू और सुशील कुमार पुत्र पप्पू निवासी संतनगर थाना लाइनपार घायल हो गए। पीड़ित घायल आगरा में आयोजित शादी समारोह से भाग लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed