फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   fight between two people in firozabad

हिमायूंपुर में दो पक्षों में पथराव, पांच घायल

Sat, 11 Jun 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला फीरोजाबाद
अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 11 Jun 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
fight between two people in firozabad
stone pelting - फोटो : भव्य नरेश
दक्षिण कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हिमायूंपुर में दो पक्ष आमने सामने आ गए। मारपीट के दौरान पथराव हुआ। इसमें छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए घायलों को अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


हिमायूंपुर निवासी भूदेव और सुनील की पड़ोस में बिजली के सामान की दुकान है। सामान के रेट को लेकर दोनों के बीच शनिवार सुबह विवाद हो गया था। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। अन्य दुकानदार विवाद को शांत कराते तब तक दोनों के बीच मारपीट हो गई।
विज्ञापन


भूदेव और सुनील के बीच मारपीट होने की खबर पर उनके परिवारीजन भी आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडे से हमला करते हुए पथराव शुरू कर दिया। एक पक्ष से भूदेव, नीटू और रामपाल घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से सुखबीर, ज्वाला प्रसाद और सुनील को चोट लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराते हुए घायलों को अस्पताल भेज दिया। कोतवाल दक्षिण का कहना है मारपीट में दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हुए हैं। पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed