फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Farmer robbed a bag full of one lakh rupees

किसान से एक लाख रुपयों से भरा थैला लूटा

Wed, 12 Apr 2017 11:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Wed, 12 Apr 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
Farmer robbed a bag full of one lakh rupees
वृद्ध के साथ हुई लूट।
क्षेत्र में बुधवार को एक किसान अपनी पोती की शादी के लिए स्टेट बैंक से रुपया निकालकर घर लौट रहा था। इसी बीच बाइक सवार लुटेरों ने किसान से थैला लूट लिया और भाग गये। सूचना पर एसपी (ग्रामीण) विकास कुमार वैद्य पहुंच गये और वारदातस्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

थानांतर्गत ग्राम बुढरई निवासी धर्मजीत (80) अपनी पोती सीतू की शादी के लिए बैंक से रुपये निकालने अपने पुत्र अंतराम के साथ बाइक से आये थे। धर्मजीत ने भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से दोपहर 12 बजे एक लाख रुपये निकाले। इसके बाद उन्होंने इसे पासबुक, एटीएम कार्ड सहित एक थैले में रख लिया। वे रुपये निकालने के बाद गांव के लिए बाइक से रवाना हो गये। एटा रोड पर चौमुखी मंदिर के पास उनकी बाइक पंक्चर होने पर दोनों पैदल चल दिये। पुत्र बाइक लेकर आगे तथा पिता पीछे चल रहा था। उसी समय पीछे से पल्सर बाइक सवार दो युवक आये और पीछे बैठे युवक ने वृद्ध किसान के कंधे पर टंगा थैला छीन लिया। वृद्ध के हाथ में थैले की तनी होने से वृद्ध गिर गया और काफी दूर तक लुटेरों की बाइक के साथ घिसटता रहा। तनी टूट जाने पर लुटेरे थैला लूटकर एटा रोड की ओर भाग गये। वृद्ध के शोर मचाने पर पुत्र आ गया लेकिन तब तक लुटेरे ओझल हो चुके थे। थाना पर आकर घटना की जानकारी देने पर पुलिस ने लुटेरों की तलाश की लेकिन  उनका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

वारदात की जानकारी होने पर एसपी (ग्रामीण) विकास कुमार वैद्य थाना पहुंचे। वे वृद्ध किसान धर्मजीत को अपने साथ वारदातस्थल पर ले गये और निरीक्षण किया। इस संबंध में पुलिस को लुटेरों का शीघ्र पता लगाने के निर्देश दिये गए हैं। पीड़ित के पुत्र अंतराम ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार लाख लुटने से बचे
शिकोहाबाद (ब्यूरो)। अंतराम की 23 अप्रैल को लगुन जसराना के ग्राम प्रानपुर जानी है जबकि शादी 27 अप्रैल की है। लगुन व शादी की तैयारी के लिए धर्मजीत अपने पुत्र अंतराम के साथ पांच लाख रुपये भारतीय स्टेट बैंक की कृषि विकास शाखा के अपने केसीसी खाता से निकालने आया था लेकिन बैंक में रुपये न होने के कारण वह बैंक आफ इंडिया पहुंचा वहां भी रुपये न होने पर वह स्टेट बैंक की बैंक की मुख्य शाखा से एक लाख रुपये निकाल कर घर जा रहा था। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि लुटेरों ने ही बैंक के बाहर खड़ी बाइक के पहिये में कील लगा दी थी, जिससे पंक्चर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed