फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Two, including an innocent child, killed after being hit by an e-rickshaw

Balrampur News: ई रिक्शा की टक्कर से मासूम समेत दो की मौत

Sun, 11 Oct 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 11 Oct 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Two, including an innocent child, killed after being hit by an e-rickshaw
बलरामपुर। जिले में दो स्थानों पर ई रिक्शा की टक्कर से चार वर्षीय मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई। ललिया क्षेत्र में कुत्ते के काटने का इंजेक्शन लगवाने पिता के साथ गए बच्चे को ई रिक्शा ने टक्कर मार दी। वहीं, हरैया सतघरवा क्षेत्र में सामान खरीदकर साइकिल से घर लौट रहे 55 वर्षीय व्यक्ति को अज्ञात ई-रिक्शा चालक ने टक्कर मार दी। दोनों घायलों की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। एक मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है, जबकि दूसरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

ललिया क्षेत्र के टेढ़वा जोगिया गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद शनिवार को अपने चार वर्षीय बेटे मिथुन को रेबीज का इंजेक्शन लगवाने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा ले गए थे। इंजेक्शन लगवाने के बाद वह बेटे के साथ शिवपुरा ब्लॉक के सामने खड़े थे। इसी दौरान ललिया की ओर से तेज गति से आ रहे ई रिक्शा ने बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे में मिथुन गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला मेमोरियल चिकित्सालय बलरामपुर रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता राजेंद्र प्रसाद के मुताबिक, हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक को पकड़ लिया गया था। उसने अपना नाम पुजारी और पता झांगीडीह, थाना ललिया बताया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

दूसरी घटना हरैया सतघरवा क्षेत्र में हुई। पांडेयपुरवा निवासी 55 वर्षीय दयाराम यादव शनिवार शाम कैसरगंज तिराहे से सामान खरीदकर साइकिल से घर लौट रहे थे। धोबैनिया नाला के पास अज्ञात ई रिक्शा चालक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में दयाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें जिला मेमोरियल चिकित्सालय पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष कुमार जायसवाल ने बताया कि दयाराम के परिवार में दो बेटे और तीन बेटियां हैं। दोनों बेटे बाहर रहते हैं। दयाराम के भतीजे प्रभुनाथ यादव की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ डीके श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों मामलों में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed