फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   DCM killing rogue driver fled

डीसीएम चालक की हत्या कर बदमाश फरार

Sat, 13 Aug 2016 12:04 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sat, 13 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
DCM killing rogue driver fled
डीसीएम चालक की हत्या कर बदमाश फरार - फोटो : Amar Ujala
नारखी थाना क्षेत्र के गांव उदी गढ़ी के समीप गुरुवार रात बदमाशों ने डीसीएम चालक की हत्या कर दी और भाग गए। युवक की मौत की खबर पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। परिवारीजनों के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। परिवारीजनों ने रंजिशन घटना को अंजाम देने की बात से इनकार करते हुए लूट के दौरान हत्या किए जाने की आश्ंाका जताई है।
विज्ञापन

नारखी थाना क्षेत्र के गांव उदी गढ़ी के समीप डीसीएम में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव की शिनाख्त नारखी थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदी निवासी सोनू ओझा (30) पुत्र मुन्नालाल ओझा के रूप में की गई। सूचना पर मृतक  सोनू के परिवारीजन भी मौके पर आ गए। मृतक के बड़े भाई ने बताया कि सोनू डीसीएम चालक है। वह तीन दिन पूर्व वह आगरा स्थित नूरी दरवाजे से पेठा लेकर दादरी गया था। गुरुवार रात दादरी से डीसीएम लेकर घर लौट रहा था लेकिन  वह शुक्रवार सुबह तक घर नहीं पहुंचा। पत्नी राधा ने सोनू के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, तो वह बंद था। उसकी हत्या किसने की और हत्या करने का कारण क्या रहा? इसकी जानकारी परिवारीजन नहीं दे सके। परिवारीजनों ने लूट के दौरान हत्या करने की आशंका जाहिर की है। थानाध्यक्ष नारखी का कहना है कि पीड़ित पक्ष से तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था सोनू
पीड़ित परिवारीजनों की मानें तो सोनू पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह पिछले लंबे अर्से से डीसीएम चालक था। करीब तीन साल पूर्व उसका विवाह राधा के साथ हुआ था और सोनू की एक बच्ची खुशबू भी है।अर्थदंड अदा न करने पर अतिरिक्त कारावास की सजा काटनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लोहिया नगर निवासी अभिनव सिंह राना ने 30 मई 2014 को सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव किशरांव ने जलसेर रोड सुदामानगर निवासी कुंवरपाल सिंह यादव की बेटी सपना के साथ आर्यसमाज मंदिर में विवाह किया था। इस शादी से सपना के परिवारीजन खुश नहीं थे। शादी के कुछ समय बाद सपना माता पिता के साथ मोहल्ला सुदामानगर चली गई। क्योंकि पिता कुंवरपाल ने बेटी सपना से कहा था कि वह हिंदू रीत-रिवाज से शादी करा देंगे। बेटी के मायके आते ही आरोपी पिता कुंवरपाल ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। इसकी जानकारी सपना ने कई बार फोन से अभिनव को दी थी। सपना ने फोन पर अभिनव को यह भी बताया था कि उसकी हत्या हो सकती है। 26 जुलाई 2014 को जानकारी मिली कि सपना का शव उसके घर के अंदर बिस्तर पर पड़ा है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं अभिनव की तहरीर पर कुंवरपाल और अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।

 उत्तर थाना पुलिस ने कुंवरपाल के खिलाफ न्यायालय में चार्टशीट दाखिल कर दी। मुकदमे की पैरवी कर रहे सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता देवेंद्र सिंह यादव ने आरोपी के खिलाफ न्यायालय में साक्ष्य और गवाह पेश किए। अपर जिला जज मीता सिंह ने आरोपी कुंवरपाल को बेटी की हत्या में दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed