फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Daughters imposed molestation charges on father

बेटियों ने पिता पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

Tue, 13 Sep 2016 12:21 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Tue, 13 Sep 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Daughters imposed molestation charges on father
छेड़छाड़
ग्राम प्रधान की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस
विज्ञापन

पीड़िता की तहरीर पर पिता के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
दो सगी बहनों ने पिता पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़ित किशोरियों का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना सिरसागंज क्षेत्र की रहने वाली दो किशोरियों (13 और 15 वर्ष) ने बताया कि चार बहनों के बीच एक भाई नौ साल का है। दो बड़ी बहनों की शादी के बाद पिता शराब के नशे में प्रतिदिन उनके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करता था। छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी पिता उनके साथ मां को भी पीटता था। पीड़ितों ने बदनामी के डर से इसकी जानकारी परिवारीजनों और रिश्तेदारों को नहीं दी। लेकिन पिता की हरकतों से परेशान होकर उन्होंने इसकी जानकारी सोमवार को ग्राम प्रधान को दी। प्रधान ने पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने दोनों किशोरियों को थाने ले आई। पुलिस ने पीड़ित बड़ी बेटी की तहरीर पर उसके पिता पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर दिया। थानाध्यक्ष सिरसागंज का कहना है कि दोनों किशोरियों का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन


एक साल पूर्व करता था दुष्कर्म
पुलिस के साथ डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल पहुंची आरोपी की बड़ी बेटी ने बताया कि पिता एक साल पूर्व तक उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करता था। इससे तंग आकर 13 अगस्त 2015 को उसने आग लगा ली थी। इसके बाद भी पिता ने छेड़छाड़ बंद नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने से भगा दी गई थीं पीड़िताएं
पीड़िताओं की माने तो पिता की हरकतों से परेशान होकर वे एक साल पूर्व थाना सिरसागंज शिकायत करने के लिए पहुंची थी। लेकिन पुलिस ने उन्हें थाने से भगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed