फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Current operators face in cold storage while adding scorching

शीतगृृह में फेस जोड़ते समय ऑपरेटर करंट से झुलसा 

Wed, 26 Oct 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 26 Oct 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Current operators face in cold storage while adding scorching
सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई

विज्ञापन
ग्राम नौशहरा के निकट असुआ रोड स्थित गोवर्धन शीतगृृह में विद्युत आपूर्ति नहीं होने पर सोमवार को फ्यूज जोड़ते समय प्लास टच होने से आपरेटर करंट से गंभीर रूप से झुलस गया। गंभीर हालत में आपरेटर को आगरा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे में ऑपरेटर के दो साथी मामूली रूप से झुलस गए। सूचना पर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी शीतगृह पहुंच गई। 

गोवर्धन शीतगृह में सोमवार सुबह 11 हजार की लाइन से आपूर्ति में व्यवधान हो गया। शीतगृह में कार्यरत आपरेटर सुरजीत (28) निवासी राजाराम का नगला, शिकोहाबाद मशीन रूम में जाकर प्लास से पैनल बोर्ड में तार जोड़ने लगा। तभी उसके हाथ में लगा प्लास दूसरे तार से छू गया। इससे डबल फेस होने पर तेज ब्लास्ट हुआ और विद्युत चिंगारी से  सुरजीत का चेहरा बुरी तरह झुलस गया। मशीन रूम में पहुंचे दो अन्य साथी पवन कुमार और राहुल भी मामूली रूप से झुलस गए। तेज धमाका होते ही शीतगृह में अफरा तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार सिंह भी मय फोर्स के पहुंच गये। गंभीर रूप से झुलसे सुरजीत को शीतगृह मालिक ने उपचार के लिए आगरा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed