{"_id":"6b08a1dd60ea58145a0097db","slug":"man-arrested-for-stealing-bikes-from-outside-a-temple-three-bikes-recovered-panchkula-news-c-87-1-pan1011-144144-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मंदिर के बाहर से बाइक चुराने वाला गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मंदिर के बाहर से बाइक चुराने वाला गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद
विज्ञापन
ऑपरेशन हंटडाउन में क्राइम ब्रांच-1 को मिली सफलता, नारायणगढ़ और रायपुररानी से चोरी की बाइक भी बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। मोरनी स्थित माता समलौठा देवी मंदिर के बाहर से बाइक चोरी करने के मामले में क्राइम ब्रांच-1 की टीम ने 27 वर्षीय आरोपी दर्शन उर्फ गांधी निवासी गांव बौटा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इनमें मोरनी मंदिर, नारायणगढ़ और रायपुररानी से चोरी की गई बाइक शामिल हैं। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
एसीपी क्राइम विक्रम नेहरा के अनुसार, 27 मार्च 2026 को अंबाला निवासी एक व्यक्ति ने मोरनी पुलिस चौकी में शिकायत दी थी कि वह दोस्तों के साथ अपने चाचा की बाइक पर माता समलौठा देवी मंदिर में माथा टेकने आया था। रात मंदिर परिसर में रुकने के बाद सुबह पार्किंग से बाइक गायब मिली। काफी तलाश के बावजूद बाइक का पता नहीं चला। इसके बाद थाना चंडीमंदिर में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
तीन जगहों से चोरी की वारदातें कबूलीं
डीसीपी अमरिंदर सिंह ने बताया कि 25 नवंबर को क्राइम ब्रांच-1 के इंचार्ज मनोज के नेतृत्व में टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने मोरनी के अलावा नारायणगढ़ से स्प्लेंडर और रायपुररानी से पल्सर बाइक चोरी करने की बात कबूल की। पुलिस ने तीनों बाइक बरामद कर लीं। पहचान छिपाने के लिए आरोपी ने चोरी की बाइकों की नंबर प्लेटें तोड़कर फेंक दी थीं।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने बताया कि ऑपरेशन हंटडाउन के तहत चोरी और स्नैचिंग के मामलों में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। पुराने अनसुलझे मामलों को सुलझाना पुलिस की प्राथमिकता है।