{"_id":"5922f0724f1c1b3e6a536b72","slug":"company-workers-hire-tree-plantation-stole-cash-and-jewelery","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़-पौधे लगाने की कंपनी कर्मियों ने चुराई नकदी औ जेवर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़-पौधे लगाने की कंपनी कर्मियों ने चुराई नकदी औ जेवर
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Mon, 22 May 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
मकान से लाखों की चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड़-पौधे लगाने वाली एक कंपनी के कर्मियों ने घर में घुसकर नगदी और जेवर चोरी कर लिए। पीड़ित ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
थाना नारखी के गांव रजावली निवासी अशोक भाटी सोमवार सुबह अपनी पत्नी रामप्यारी और बेटा निकुंज के साथ टूंडला में बड़े बेटे के पास आए थे। इस बीच उनके घर पेड़-पौधे लगाने वाली जीवा शक्ति प्रा.लि. कंपनी के लोग उनके घर पहुंच गए। इस बीच घर पहुंची अशोक की पुत्री सलोनी ने उन्हें देखकर अंदर आने की बात पूछी। बिना बताए वे चले गए। अंदर जाने पर सलोनी ने सामान बिखरा पड़ा देखा। उसने इसकी सूचना पिता को दी। पेड़-पौधे लगानी की कंपनी के उक्त युवकों की बात अशोक ने अलीनगर कैंजरा निवासी मित्र सत्यप्रकाश यादव से करायी थी। इस पर अशोक ने सत्यप्रकाश से फोन कराकर पेड़-पौधे लगाने के लिए पैसा देने की बात कहते हुए उन्हें अलीनगर कैंजरा बुलवा लिया। पैसे के लालच में दोनों सत्यप्रकाश के घर पहुंच गये। वहां पहुंचते ही सत्यप्रकाश ने उन्हें कमरे में बंद कर लिया। अशोक भाटी ने दोनों युवक जितेन्द्र कुमार निवासी सहजना थाना कुछैच्छा, हमीरपुर व सुलभ तिवारी निवासी मीरमल गढ़ा, हटिया, कन्नौज पुलिस के हवाले कर दिया। थाना नारखी प्रभारी का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।