फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Brother in law murdered woman

बहनोई ने की महिला की हत्या

Tue, 27 Sep 2016 12:41 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Tue, 27 Sep 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Brother in law murdered woman
बहनोई ने की महिला की हत्या - फोटो : Logo
पति की मौत के बाद पत्नी के रूप में बहनोई के साथ रह रही थी
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर देर रात गांव पहुंचे थे परिवारीजन

पत्नी की हत्या कर आरोपी बहनोई फरार हो गया। सूचना पर मृतका के परिवारीजन पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मूल रूप से इटावा के थाना बसेहर के गांव रमपुरा निवासी सुषमा का विवाह दस वर्ष पूर्व शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के नगला किला निवासी दीपू के साथ हुआ था। दीपू की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं सुषमा की छोटी बहन रेखा का विवाह थाना मक्खनपुर के गांव रुपसपुर निवासी राजाराम के साथ हुआ था। संदिग्ध हालत में रेखा की भी मौत हो गई। पति दीपू और बहन रेखा की मौत के बाद सुषमा राजाराम के साथ पत्नी के रूप में रहने लगी। बताया जाता है कि कुछ दिन बाद राजाराम ने सुषमा का उत्पीड़न शुरू कर दिया। मामले की जानकारी सुषमा ने अपने पिता रघुनंदन को दी। रविवार दोपहर सुषमा शिकोहाबाद निवासी अपनी बहन मनीषा के घर से राजाराम के साथ गांव रुपसपुर आई। रात तकरीबन ग्रामीणों ने सुषमा की मौत की जानकारी उसके परिवारीजनों को दी। परिवारीजन गांव रुपसपुर पहुंचे तो सुषमा का शव घर में जमीन पर पड़ा था। वहीं ससुरालीजन फरार थे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष मक्खनपुर का कहना है कि पीड़ित पक्ष ने राजाराम पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यदि सुषमा की हत्या की पुष्टि होती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed