फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   blame of misbehave with wife

शिक्षक पर पत्नी से मारपीट का आरोप

Wed, 15 Mar 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला टूंडला
अमर उजाला टूंडला Updated Wed, 15 Mar 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
blame of misbehave with wife
teasing
बाल एवं महिला विकास, शोषण निवारण कल्याण समिति की अध्यक्ष के साथ थाने पहुंची महिला ने पति पर उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। महिला का पति शिक्षक है। उसने पति पर दूसरी महिला से संबंध रखने का आरोप भी लगाया है। 
विज्ञापन


 आगरा के जीवनी मंडी निवासी रेनू पुत्री बहादुर सिंह का विवाह करीब 14 वर्ष पहले टूंडला के नगला रामकिसन निवासी राजकमल उर्फ मोनू के साथ हुआ था। पति-पत्नी के का चार संतान भी हैं। रेनू का आरोप है कि जब से राजकमल सरकारी स्कूल में शिक्षक बने तब से उनका व्यवहार बदल गया। दूसरी महिला से संबंध के आरोप भी लगाए। रेनू का कहना है कि विरोध करने पर पति मारपीट करता है। ससुरालीजन भी उसका सहयोग कर रहे हैं। 
विज्ञापन


बुधवार को पति और ससुरालीजनों ने रेनू को मारपीटकर घर से निकाल दिया। मायके पहुंचकर रेनू ने आगरा की बाल एवं महिला विकास, शोषण निवारण कल्याण समिति की अध्यक्ष रानू निगम को आपबीती बताई। रानू निगम ने संगठन की महिला सदस्यों के साथ टूंडला थाने पहुंचकर राजकमल, रेनू की सास, ननद और देवर के विरुद्ध तहरीर दी है। मामले में थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह का कहना है कि महिला की शिकायत पर पति को बुलाया है। समझौते के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed