फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Accidental death of son, father injured

दुर्घटना में पुत्र की मौत, पिता घायल

Tue, 10 May 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 10 May 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Accidental death of son, father injured
हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दी
राजा का ताल से मंगलवार दोपहर परचून का सामान खरीदने आए बाइक सवार पिता-पुत्र को ट्रक ने चपेट में ले लिया। हादसे में पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिता मामूली रूप से घायल हो गया। हादसे के आधा घंटे बाद भी पुलिस के नहीं पहुंचने पर लोगों को आक्रोश भड़क गया। आक्रोशित लोगों ने एटा रोड पर जाम लगाकर हंगामा कर दिया। शव उठाने पर भीड़ और पुलिस अधिकारियों में झड़प हो गई। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी ने लोगों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 
विज्ञापन

  बता दें कि थाना क्षेत्र के गांव राजा का ताल निवासी बंटू यादव की जलोपुरा रोड पर परचून की दुकान है। मंगलवार सुबह वह अपने पुत्र आशू (14) के साथ बाइक से टूंडला अपनी दुकान का सामान खरीदने आए थे। एटा रोड से दाल खरीदकर सुभाष चौराहे की ओर जाते समय एटा की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक को अपनी जद में ले लिया। हादसे में आशू की मौत हो गई। वहीं बंटू यादव मामूली रूप से घायल हो गए। इधर, दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। सूचना के बाद आधे घंटे बाद भी पुलिस के न पहुंचने पर लोग आक्रोशित हो उठे। लोगों ने हंगामा करते हुए एटा रोड पर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया। इधर, सूचना पर पहुंचे मृतक के परिवारीजनों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर सीओ विजय कुमार, तहसीलदार रामअवतार सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने शव उठाने की कोशिश की लेकिन उनकी लोगों से झड़प हो गई। बाद में मौके पर पहुंचे एसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने समझा-बुझाकर शव को उठवाया। इसके बाद करीब तीन घंटे बाद जाम खुल सका। 
विज्ञापन



पिता के साथ दुकान पर हाथ बंटाता था मृतक
टूंडला (ब्यूरो)। आशू फीरोजाबाद के बीएसएस स्कूल में कक्षा सात का छात्र था। पढ़ाई के साथ ही वह घर के काम के साथ ही बाबा और पिता के साथ परचून की दुकान पर भी हाथ बंटाता था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।   
विज्ञापन
विज्ञापन



इंटरलॉकिंग ले रही लोगों की जान
टूंडला (ब्यूूरो)। एटा रोड मार्ग पर पालिका द्वारा सड़क के दोनों ओर इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जा रहा है। इसके चलते सड़क को दोनों ओर से उखाड़ दिया गया है। ऐसे में सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। वहीं जहां इंटरलॉकिंग कार्य पूरा हो चुका है, वहां इंटरलॉकिंग काफी ऊंची है और सड़क काफी नीचे। इसके चलते एटा रोड पर आए दिन जाम की समस्या रहती है तो वहीं आए दिन हादसे हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed