{"_id":"5c912165bdec22140559ac25","slug":"41553015141-firozabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका को गंदे मैसेज भेजते थे गुरुजी, बीएसए ने किया निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षिका को गंदे मैसेज भेजते थे गुरुजी, बीएसए ने किया निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। शिक्षिका के मोबाइल पर भद्दे मैसेज भेजना गुरुजी को महंगा पड़ गया। महिला शिक्षिका ने स्क्रीन शॉट करके लिखित शिकायत बीएसए को कर दी। बीएसए ने इस हरकत पर शिक्षक को निलंबित कर दिया है। शिक्षक को दबरई बीआरसी पर संबद्ध कर दिया है।
एक परिषदीय स्कूल में कार्यरत शिक्षिका ने बीएसए से शिकायत की थी कि उच्च प्राथमिक विद्यालय ढ़कपुरा में सहायक अध्यापक दधीच कुमार भद्दे मैसेज करते हैं। शिक्षिका ने स्वयं के भयभीत होने एवं किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने की शिकायत भी बीएसए से की थी।
बीएसए ने सहायक अध्यापक दधीच कुमार को महिलाओं का सम्मान न करने, कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन करने के आरोप में निलंबित कर दिया है। उन्हें ब्लाक संसाधन केंद्र से संबद्ध कर दिया है। जांच अधिकारी एबीएसए तरुण कुमार को सौंपी है।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उच्च प्राथमिक विद्यालय कांशीराम आवास कालोनी पचवान के शिक्षक विवेक शर्मा द्वारा मतदान केंद्र पर व्यवस्थाएं न करने एवं अनियमित उपस्थिति के आरोप में बीएसए ने कार्रवाई की है। बीएसए ने बताया कि वेतन रोकने के लिए कार्रवाई की जा रही है। इधर, प्रावि उमरी में शिक्षक अमरपाल सिंह द्वारा बीएलओ पद की जिम्मेदारी को ठीक से नहीं निभाया जा रहा है। उनका वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।