फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   रसूलपुर में स्वर्णकार से लूटपाट

रसूलपुर में स्वर्णकार से लूटपाट

Sat, 02 Mar 2019 11:50 PM IST
itisha itisha itisha itisha
Updated Sat, 02 Mar 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
रसूलपुर  में स्वर्णकार से लूटपाट
demo - फोटो : demo pic
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र में दुकान बंद करके घर लौट रहे स्वर्णकार को बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा के बल पर 45 ग्राम के करीब सोने के जेबरात और नकदी एवं मोबाइल लूट लिया। विरोध पर गोली मारने की धमकी दी। लूट के बाद थाना रसूलपुर की ओर भाग गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


थाना दक्षिण के मोहल्ला करबला गली नं. सात निवासी उपकार थाना रसूलपुर क्षेत्र के पुराना रसूलपुर क्षेत्र उपकार ज्वैलर्स के नाम से सोने-चांदी की दुकान संचालित करते है। उपकार का कहना है कि शुक्रवार रात को दुकान बंद करके घर जाने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन


बाइक पर सवार होते ही दो बाइकों पर चार लोग आ धमके। इनमें दो पैदल थे जबकि दो बाइक पर सवार थे। स्वर्णकार का कहना है कि दुकान से उतरते ही बदमाशों ने तमंचे के बल पर 45 ग्राम सोने वाला थैला छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि पीछे खड़े बदमाश ने जेब से पांच हजार की नकदी व मोबाइल लूट लिया। विरोध किए जाने पर गोली मारने की धमकी दी। इससे वह भयभीत हो गया। बदमाश लूटपाट के बाद सीधे रसूलपुर थाने की ओर भाग गए।


लूट का शिकार हुए उपकार ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद थाना पुलिस को तहरीर दी। स्वर्णकार का कहना है कि वह रात्रि को तहरीर देने थाना गया था थाना प्रभारी निरीक्षक के नहीं होने की बात कहते हुए लौटा दिया। एसएचओ रसूलपुर बीडी पांडेय ने कहा स्वर्णकार से लूटपाट किए जाने के संबंध में तहरीर नहीं मिली है। मौके पर जाकर जांच के साथ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed