फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   न्यायालय के आदेश पर आरोपी को खोजने दौड़ी पुलिस

न्यायालय के आदेश पर आरोपी को खोजने दौड़ी पुलिस

Tue, 21 May 2019 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
न्यायालय के आदेश पर आरोपी को खोजने दौड़ी पुलिस
कार्रवाई के दौरान मौजूद पुलिस फोर्स - फोटो : demo oic
फिरोजाबाद। थाना उत्तर पुलिस धोखाधड़ी के जिस आरोपी को पिछले 11 वर्षों से गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी। पुलिस पर न्यायालय का शिकंजा कसने के बाद खोजने में जुट गई है। मंगलवार को क्षेत्र में पर्चा चिपकाए। क्षेत्रीय नागरिकों से कहा कि गिरफ्तारी में सहयोग करने वालों को पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन



थाना उत्तर के मोहल्ला टापाखुर्द निवासी विजेंद्रपाल सिंह के खिलाफ थाना उत्तर में 2008 में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। वह तभी से फरार चल रहा था। न्यायालय के द्वारा पिछले दिनों पुलिस पर शिकंजा कसा था।
विज्ञापन


पुलिस पर शिकंजा कसने के बाद पुलिस विजेंद्रपाल सिंह की खोज में जुट गई। सोमवार शाम व मंगलवार सुबह क्षेत्र में जाकर उप निरीक्षक अनिल कुमार ने पर्चे चिपकाने के ही साथ कहा कि यदि कोईविजेंद्रपाल सिंह को गिरफ्तार कराने में सहयोग करेगा तो उसको पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने क्षेत्रीय पार्षद बिनाका देवी के साथ ही कई लोग साथ थे। इधर किशोरी के अपहरण के आरोपी की थाना उत्तर पुलिस ने संपत्ति कुर्क करने की तैयारी कर ली है। थाना रामगढ़ के रैपुरा निवासी यशकांत पुत्र ओमप्रकाश कश्यप मोहल्ले से ही एक किशोरी का 20 अप्रैल 2017 को अपहरण करके ही फरार हो गया था।


दो वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस ने उसकी संपत्ति को कुर्क करने की तैयारी कर ली है। उप निरीक्षक जगदीश सिंह भाटी ने कहा आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed