फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   crime,police,youth,army vacancy

कोविड जांच रिपोर्ट पर मुहर न लगने पर युवकों ने किया अस्पताल में हंगामा

Fri, 19 Feb 2021 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
crime,police,youth,army vacancy
फिरोजाबाद। कोविड की ऑनलाइन जांच रिपोर्ट पर चिकित्सक द्वारा मुहर और हस्ताक्षर न किए जाने पर सेना भर्ती मेले में शामिल होने जा रहे युवकों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान युवकों ने प्रभारी सीएमएस को घेर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

आगरा में 20 फरवरी को आयोजित होने वाले सेना भर्ती मेले में शामिल होने के लिए युवकों ने कागजी कार्रवाई के साथ ही कोविड की जांच भी करा ली। जांच रिपोर्ट अस्पताल से न मिलने पर युवकों ने ऑनलाइन प्रिंट भी निकलवा लिया। युवक रिपोर्ट पर चिकित्सक के हस्ताक्षर और मुहर लगवाने के लिए सुबह जिला अस्पताल पहुंच गए। लेकिन यहां चिकित्सकों ने मुहर और हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। जिस पर युवा आक्रोशित हो गए और सीएमएस कार्यालय का घेराव करते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन

मामला बढ़ता देख पुलिस पहुंच गई। इस बीच युवकों ने प्रभारी सीएमएस डॉ. नवीन जैन को घेर लिया। पुलिस ने आक्रोशित युवकों को समझाकर शांत करा दिया। इसके साथ ही प्रभारी सीएमएस डॉ. नवीन जैन ने चिकित्सकों को मुहर और हस्ताक्षर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed