फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   crime,police,lost

लापता महिला का नहीं लगा सुराग, भाई की तहरीर पर पति हिरासत में

Sat, 27 Mar 2021 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
crime,police,lost
नारखी (फिरोजाबाद)। तीन दिन से लापता महिला का कोई सुराग नहीं लग सका है। भाई की तहरीर पर नारखी थाना पुलिस ने लापता महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नारखी थाना क्षेत्र के गांव सिंगपुर निवासी अश्वनी कुमार ने बताया कि उसने तीन माह पूर्व अपनी बहन अंबिका का विवाह अजय प्रताप सिंह निवासी बंदी थाना महावन जिला मथुरा के साथ किया था। अंबिका करीब दस दिनों से मायके में रह रही थी। अश्वनी ने बताया कि 25 मार्च की सुबह तीन बार अजय ने फोन कर अंबिका को रजावली चौराहे पर बुलाया था। इसकी जानकारी अंबिका की छोटी बहन को थी। सुबह करीब साढ़े नौ बजे अंबिका अपने पति अजय से मिलने के लिए चली गई।
विज्ञापन

इस बारे में अंबिका ने परिवारीजनों को जानकारी नहीं दी। काफी समय बीत जाने के बाद अंबिका घर नहीं लौटी तो खोजबीन की गई। तब अंबिका की छोटी बहन ने पूरे मामले से अगवत कराया। इस बीच अंबिका के पति को फोन किया गया तो उसने भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस पर पुलिस को अंबिका के पति अजय के खिलाफ तहरीर दी गई है। पीड़ित का आरोप है कि अंबिका को योजनाबद्ध तरीके से लापता किया गया है। थानाध्यक्ष नारखी का कहना है कि महिला के लापता होने की तहरीर दी गई है। मामले की जांच कर महिला का पता चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed