{"_id":"5d2a1f0a8ebc3e6d05746af1","slug":"crime-murder-firozabad-news-agr395973122","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान में मिला वृद्धा का शव, गला दबा कर की गई हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद मकान में मिला वृद्धा का शव, गला दबा कर की गई हत्या
विज्ञापन
थाना रामगढ के उत्तम नगर में महिला की संदिग्ध मौत के वाद मकान के बाहर जमा लोग। अमर उजाला
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र के उत्तम नगर में वृद्धा की हत्या करने के बाद मकान का बाहर से ताला लगाकर हत्यारे फरार हो गए। शनिवार सुबह मकान से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, सीओ सिटी इंदुप्रभा सहित काफी फोर्स पहुंच गया। यह आशंका है कि महिला की गला दबाकर हत्या की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
थाना रामगढ़ के उत्तमनगर निवासी सुखदेवी (65) चार बेटियों की शादी करने के बाद अकेले ही मकान में रहती थी। शनिवार सुबह मकान से बदबू आने पर पड़ोसियो ने डायल 100 पर सूचना दी। मौके पर थाना रामगढ़ एसएचओ प्रमोद मलिक पहुंच गए। बाद में एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, सीओ सिटी इंदुप्रभा भी मौके पर पहुंचे।
मकान का ताला तोड़कर अंदर देखा तो वृद्धा चारपाई पर मृत हालत में मिली। शव से बदबू आ रही थी। जीभ बाहर की ओर निकली थी। आशंका है कि उसकी गला दबाकर हत्या की है। फोरेंसिक टीम को बुलाया व नमूनों को एकत्रित किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। वृद्धा की हत्या के संबंध में उसके दामाद रिंकू ने अज्ञात के खिलाफ थाना रामगढ़ पुलिस को तहरीर दी। एसएचओ रामगढ़ प्रमोद कुमार मलिक ने कहा महिला की हत्या दो से तीन दिन पूर्व की गई है। क्योंकि शव से बदबू आ रही थी।
विज्ञापन
दस जुलाई की शाम के बाद नहीं दिखी वृद्धा
उत्तमनगर के बाशिंदों की मानें तो मृतका की चार बेटियां मालती देवी, माया देवी, प्रीती एवं पूजा थीं। चारों की शादी कर दी थी। छोटी बेटी पूजा की पति से कुछ अनबन चल रही है। इस कारण पूजा अपनी मां के पास आया-जाया करती थी। बीस दिन पहले पूजा घर आई थी। क्षेत्रीय नागरिकों ने बताया दस जुलाई की शाम तक सुखदेवी को घर पर देखा था। लेकिन उसके बाद घर पर ताला लटका दिखाई दिया तो सोचा था कि बाहर चली गई होंगी।
तीन बेटियां पहुंची, एक से नहीं हुआ संपर्क
मृतका की तीन बेटियां पहुंच गई थी। लेकिन छोटी बेटी पूजा नहीं पहुंची। यह जानकारी मृतका के भाई संतोष कुमार ने दी। इटावा से आए मृतका के भाई संतोष ने बताया कि पूजा का मोबाइल बंद जा रहा है। लखनऊ में किसी रिश्तेदारी में गई है।
महिला की हत्या प्रथम दृष्टया रस्सी से गला दबाकर की गई होना प्रतीत होता है। हत्या में किसी करीबी का हाथ है। इस मामले की गहनता से पड़ताल की जा रही है। हत्याकांड का शीघ्र ही खुलासा करके आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
प्रबल प्रताप सिंह, एसपी सिटी फिरोजाबाद।