फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   crime

दतौजी खुर्द में सट्टा का पर्ची लगाने का विरोध, पथराव

Tue, 16 Jun 2020 09:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
crime
लाइनपार थाना क्षेत्र सट्टे की पर्ची को लेकर हुए विवाद के बीच पथराव का वीडियो वायरल हुआ। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार के दतौजी खुर्द में सट्टा लगाने का विरोध करने पर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मारपीट और पथराव हो गया। मारपीट और पथराव में तीन लोग घायल हो गए। घायल युवक का आरोप है विपक्षियों ने गोली मारी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। विवाद और पथराव का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

थाना लाइनपार के दतौजी खुर्द निवासी कुलदीप वर्मा (24) पुत्र रामप्रकाश वर्मा गांव में परचून की दुकान चलाते हैं। सोमवार शाम वह अपनी दुकान के बाहर बैठा था। तभी मोहल्ले का युवक, जो सट्टे का कारोबार करता है, मौके पर आकर सट्टे की पर्ची लिखने लगा। कुलदीप ने इसका विरोध किया। विरोध करने के दौरान दोनों में गालीगलौज हो गई थी। आरोप है कि युवक कुलदीप को देख लेने की धमकी देकर चला गया। थोड़ी देर के बाद वह अपने साथियों के साथ आया और दुकान पर पथराव कर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

फायरिंग की आवाज को सुनकर कुलदीप के छोटे भाई प्रदीप (22) एवं कुश (14) भी मौके पर पहुंच गए। इस पर आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। मारपीट और पथराव में कुलदीप घायल हो गया। वहीं कुलदीप का कहना है कि उसके गर्दन के पास गोली लगी है। परिजनों ने कुलदीप को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक लाइनपार ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि दतौजी में झगड़े की सूचना मिली है। गोली लगने का मामला संज्ञान में नहीं है। यदि किसी के गोली लगी है तो मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed