{"_id":"5ede31708ebc3e77cf6795f9","slug":"crime-firozabad-news-agr445206076","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की संदग्धि मौत,भाई ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की संदग्धि मौत,भाई ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के गांव बेदी में निवासी महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। महिला की मौत की जानकारी होते ही उसके मायका पक्ष के लोग आ गए। भाई का आरोप है कि उसकी बहन को दहेज की खातिर जहर देकर ससुरालीजनों ने मारा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। थाना उत्तर के गांव बेंदी निवासी रूबी (24) पत्नी अब्दुल की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। महिला की मौत होने के बाद परिजनों का कहना था कि रूबी के तीन दिन पूर्व डिलीवरी हुई थी। इस दौरान उसने बेटे को जन्म दिया था। इसी दौरान तबियत खराब हो जाने के कारण उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
जबकि महिला की मौत होने के बाद जिला एटा थाना जलेसर के महावीर गंज निवासी भाई मोहम्मद इमरान पुत्र अब्दुल सलाम का आरोप है कि उसकी बहन के साथ दहेज की खातिर पहले भी मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। इसकी शिकायत भी की गई। उन्होंने कहा कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने के कारण ससुरालीजनों ने बहन को जहरीला पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या की है। मृतका के भाई के आरोप लगाने के बाद थाना पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेज दिया है। इस दौरान अस्पताल पहुंची मृतका की मां साफिया बेगम का भी रो-रोकर बुरा हाल था। उसका कहना था कि ससुरालीजन मेरी बेटी का उत्पीड़न कर रहे थे। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। थानाध्यक्ष उत्तर नीरज मिश्रा ने कहा कि रूबी की मौत आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज में हुई है। मायका पक्ष के द्वारा आरोप लगाए जाने के कारण शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।