फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   crime

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले तीस किए गिरफ्तार

Mon, 13 Apr 2020 05:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
crime
फिरोजाबाद। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर 26 के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में मुकदमा दर्ज करने के ही साथ तीस को गिरफ्तार किया है। वाहनों की सघन चेकिंग भी कराई गई। 426 वाहनों के चालान काटने के साथ 2400 रुपया शुल्क वसूला गया। एसएसपी ने नाकों की चेकिंग भी की। सख्ती बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिले में लॉकडाउन का पालन कराने को बनाए गए साठ बैरियरों पर सघन चेकिंग करने के साथ सख्ती बरत रहे हैं। इसके साथ डायल 112 की गाड़ियां लगातार पेट्रोलिंग का काम कर रहीं हैं। चेकिंग के दौरान बिना वजह घरों से बाहर निकलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं। इसके तहत रविवार को जिले में वाहनों की चेकिंग की। 426 वाहनों के चालान काटकर 2400 रुपया समन शुल्क को वसूला गया। धारा 188 का उल्लंघन करने के 26 मामलों को दर्ज करके तीस लोगों को गिरफ्तार किया। एसएसपी ने पुलिस लाइन प्रांगण में कोरोना के संक्रमण को रोकने को पुलिस लाइन प्रांगण में संगोष्ठी की।
विज्ञापन

संगोष्ठी के दौरान सब्जी मंडी के साथ दुकानों पर सामाजिक दूरी का तो प्रभावी ढंग से पालन कराने के आदेश दिए। उन्होंने जिले के सभी थाना प्रभारियों से कहा कि इसमें ग्राम प्रधान, पार्षदों के साथ सभासदों का सहयोग लें। ताकि कोरोना वायरस के फैल रहे संक्रमण को रोका जा सके। ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक दूरी का पालन प्रभावी ढंग से कराएं। एसएसपी ने लॉकडाउन के दौरान कई प्वाइंटों की चेकिंग की। अधीनस्थों को यह आदेश दिए कि वह प्रभावी पालन कराएं। एसएसपी ने अपने कार्यालय के स्टाफ, अधिकारी व कर्मचारियों को भी मास्क एवं सैनिटाइजर प्रदान किए। इस दौरान कहा कि वह सावधानी से काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed