फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   crime

ट्रांसफार्मर में आग लगने से मची अफरातफरी

Sun, 12 Apr 2020 10:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
crime
शिकोहाबाद ट्रांसफार्मर में लगी आग को बुझाते हुए फायर कर्मी। - फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। जसलई रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के समीप रखे ट्रांसफार्मर में रविवार दोपहर आनक आग लग गई। ट्रांसफार्मर से उठी आग की लपटों को देख मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। आग लगने से पूरे मोहल्ले की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गर्मी का मौसम अपने सवाब पर आ रहा है। दिन का तापमान 35 से 38 सेंटीग्रेट तक पहुंच गया है। ऐसे में आग की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। रविवार दोपहर जसलई रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के समीप रखे ट्रांसफार्मर में अचानक आग की लपटें उठने लगी। आग की लपटों को देख मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी और आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक ट्रांसफार्मर पूरी तरह से जल गया। ट्रांसफार्मर में आग के बाद मोहल्ले की आपूर्ति बाधित हो गई। पूरे मोहल्ले की बत्ती गुल होने से लॉकडाउन में घरों में कैद लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने अधिशाषी अधिकारी से तत्काल प्रभाव से ट्रांसफार्मर बदलवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed