{"_id":"6af8ad01021b4c998c0709d5","slug":"amidst-wedding-celebrations-a-bsc-student-dies-by-hanging-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-190732-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: शादी की खुशियों के बीच बीएससी छात्र ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: शादी की खुशियों के बीच बीएससी छात्र ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला आंबेडकर पार्क सैलई में शनिवार दोपहर 22 वर्षीय बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र अभिषेक ने पड़ोसी के बंद मकान की छत पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घर में बड़े भाई की शादी की खुशियों और तैयारियों के बीच हुई घटना से शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं और परिवार में कोहराम मच गया।
मृतक अभिषेक (22) पुत्र सतीश तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और अविवाहित था। आगामी 22 नवंबर को उसके बड़े भाई सचिन की शादी तय थी, जिसके चलते घर में सभी लोग तैयारियों में व्यस्त थे। घटना के वक्त घर की महिलाएं बाजार खरीदारी करने गई थीं, जबकि नीचे कमरे में पिता सतीश और उसकी मौसी अन्नू शादी की चर्चा कर रहे थे।
इसी दौरान मौका पाकर अभिषेक छत पर चला गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। उसने पड़ोसी के बंद मकान की छत की तरफ बने पिलर की सरिया पर रस्सी का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। जब एक पड़ोसी की नजर उस पर पड़ी, तो उसने तुरंत पिता सतीश को सूचना दी। परिजन भागते हुए छत पर पहुंचे और दरवाजा बंद मिलने पर पड़ोस के घर से दीवार फांदकर वहां पहुंचे।
विज्ञापन
परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत फंदे से उतारकर आनन-फानन में ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रामा सेंटर पर मौजूद चौकी इंचार्ज शुभम कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया।
पिता सतीश ने पुलिस को बताया कि अभिषेक पिछले चार-पांच दिनों से घर से कहीं चले जाने की बात कह रहा था, लेकिन उसने कोई ठोस कारण नहीं बताया था।
बयान--
छात्र का शव फंदा पर लटका मिला था, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आत्महत्या के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।
- संतोष कुमार सिंह, सीओ सिटी

बयान