Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   PNG main line repaired after seven hours of strenuous effort

Firozabad News: पीएनजी मुख्य लाइन सात घंटे की मशक्कत के बाद हुई ठीक

Sun, 15 Nov 2026 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 15 Nov 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
PNG main line repaired after seven hours of strenuous effort
ककरऊ क्षेत्र में मरम्मत के बाद दुरूस्त कराई, पीएनजी पाइप लाइन विभाग - फोटो : ककरऊ क्षेत्र में मरम्मत के बाद दुरूस्त कराई, पीएनजी पाइप लाइन विभाग
फिरोजाबाद। शहर के ककरऊ कोठी क्षेत्र में नगर निगम के ठेकेदार की लापरवाही के कारण क्षतिग्रस्त हुई हाई प्रेशर वाली पीएनजी (पाइप लाइन नेचुरल गैस) की मुख्य पाइपलाइन सात घंटे की मशक्कत के बाद शुक्रवार रात ठीक हो गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत ककरऊ कोठी क्षेत्र में इन दिनों सड़क चौड़ीकरण और निर्माण कार्य चल रहा है। शुक्रवार की देर शाम करीब 8 बजे कार्य के दौरान ठेकेदार के कर्मियों ने सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर बिना सतर्कता बरते खुदाई कराई, जिससे वहां गुजर रही गेल की हाई प्रेशर पीएनजी मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन से गैस का रिसाव होने पर मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सुरक्षा की दृष्टि से एहतियात के तौर पर शहर के आधे हिस्से में पीएनजी सप्लाई तुरंत रोक दी गई। गेल गैस की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया। टीम ने लगभग सात घंटे के बाद क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को पूरी तरह दुरुस्त किया। इसके बाद परीक्षण कर देर रात करीब एक बजे उपभोक्ताओं के घरों में गैस आपूर्ति बहाल की जा सकी, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


लापरवाह ठेकेदार पर कसेगा शिकंजा, वसूला जाएगा हर्जाना
इस गंभीर घटना को लेकर गेल प्रबंधन ने कड़ा रुख अपनाया है। गेल ने इसके लिए सीधे तौर पर निगम ठेकेदार की लापरवाही को जिम्मेदार माना है। गेल के क्षेत्रीय प्रबंधक (ऑपरेशन) मनमोहन ने बताया कि हिदायत के बावजूद असावधानी पूर्वक कार्य कराना पूरी तरह गलत है। ककरऊ कोठी क्षेत्र में मुख्य लाइन क्षतिग्रस्त करने वाले ठेकेदार को नोटिस दिया जा रहा है और मरम्मत में आए खर्च का पूरा हर्जाना उससे वसूला जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा न दोहराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed