{"_id":"5e822a908ebc3e72b11791ca","slug":"crime-firozabad-news-agr436043223","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के उल्लंघन पर 50 के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के उल्लंघन पर 50 के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्कूल परिसर में रखकर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित करने के मामले में पुलिस ने 50 लोगों के खिलाफ धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला सुंदर में शनिवार शाम स्कूल परिसर में चिनाई का काम करते समय अचानक दीवार गिर गई थी। मलबे की चपेट में आने से एक राज मिस्त्री और एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गंभीर हालत में मजदूर लाखन उर्फ करू (45) की आगरा ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। परिजन पोस्टमार्टम कराने शव को लेकर अस्पताल पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पत्नी गुड्डी देवी की तहरीर पर स्कूल संचालक संजय और जगदीश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
इसके बाद लाखन का शव लेकर परिजन सीधे स्कूल पहुंच गए और स्कूल परिसर में शव को रखकर बड़ी संख्या में लोगों को एकत्रित कर लिया। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार सत्यप्रकाश और प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद रात आठ बजे ग्रामीणों ने लाखन के शव की अंत्येष्टि कर दी। लॉकडाउन में भीड़ एकत्रित करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने 50 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इन लोगों को किया गया नामजद
शव को स्कूल परिसर में रखकर भीड़ एकत्रित कर धारा 144 के उल्लंघन मामले में पुलिस ने भूरे सिंह, फेरू सिंह, राकेश, श्री दयाल, सुरेंद्र सिंह, भूरी सिंह, राम सिंह, ओमकार, विपिन कुमार, चंद्रपाल, रविंद्र सिंह, किशन वीर, कंबोद सिंह, मिंतराज, नेत्रपाल, रणवीर, शीलेंद्र, दीपक, सूरवीर, गंगाराम, रानू, भंवर सिंह, वीरेंद्र, रामनरेश, कुलदीप सहित 30 अज्ञात लोग शामिल हैं।