फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   crime

पत्नी का हत्यारोपी किया गिरफ्तार

Sat, 24 Aug 2019 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
crime
एसपी सिटी कार्यालय पर वार्ता के दौरान हत्यारोपी से पूछताछ करती एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। चार दिन पहले थाना लाइनपार के कुंवर बहादुर की ठार (गुदाऊं) में मलूकी देवी उर्फ ममता यादव के हत्यारोपी पति को पुलिस ने रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार (बांका) बरामद कर लिया है। गिरफ्तार पप्पू उर्फ पुष्पेंद्र ने कहा कि पत्नी उसके पास नहीं रहती थी। इसी कारण उसने उसे मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन

एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि थाना लाइनपार के कुंवर बहादुर की ठार गुदाऊं के निवासी मलूकी देवी उर्फ ममता यादव (30) की उसी के पति पप्पू उर्फ पुष्पेंद्र यादव ने गला रेतकर हत्या कर दी थी और शव यमुना नदी में ही डालने जा रहा था, तभी पुलिस को आते देख वह शव बाजरे के खेत में छोड़कर फरार हो गया था। मृतका के चाचा ओमकार सिंह ने पति व ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

एसपी सिटी प्रबल प्रताप व सीओ सदर बल्देव सिंह खनेड़ा के नेतृत्व में एसओ संजय सिंह व एसआई छत्रपाल सिंह हत्यारोपी पति को ही गिरफ्तार करने में जुटी थी। शनिवार को मुखबिर खास ने सूचना दी कि पत्नी के हत्यारोपी पति पुष्पेंद्र रेलवे स्टेशन पर भागने की फिराक में खड़ा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि मलूकी उसकी दूसरी पत्नी थी। उससे काफी दिनों से अनबन चल रही थी। वह उसके पास नहीं रहती थी, जब मर्जी तब चली जाती थी। इसी से आहत ही होकर उसने मलूकी की हत्या की थी। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed