फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   crime

महिला की दिन में हत्या कर शव भूसे की बुर्जी में छिपाया था

Wed, 21 Aug 2019 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
crime
थाना लाइनपार क्षेत्र में महिला की हत्या के बाद मृतक महिला के घर पसरा सन्नाटा - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार के कुंवर बहादुर की ठार गुदाऊं निवासी महिला मलूकी उर्फ ममता(30) की हत्या करने के बाद पति सहित अन्य परिजन फरार है। मृतका के चाचा की तहरीर पर पति पप्पू उर्फ पुष्पेंद्र, ससुर बलवीर के खिलाफ हत्या करके शव को ठिकाने लगाने का अभियोग दर्ज कराया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

थाना लाइनपार के कुंवर बहादुर की ठार (गुदाऊं) निवासी मलूकी देवी उर्फ ममता (32) की मंगलवार की शाम छह से सात बजे करीब गला रेतकर हत्या कर दी। महिला की हत्या करने के बाद शव को भूसे की बुर्जी में छिपाया था। शाम होते ही महिला के शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से ही लेकर जा रहे थे। इसकी सूचना किसी ने गोपनीय ढंग से थाना पुलिस को दे दी। पुलिस को सूचना मिली तो टीम सीधे यमुना की ओर दौड़ी, लेकिन पुलिस की गाड़ी आते ही देख शव को बाजरा के खेत में डालकर फरार हो गए।
विज्ञापन

इधर, पहुंचे फोर्स ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद महिला का शव बरामद किया। इसकी सूचना मृतका के मायका पक्ष थाना सिरसागंज के नगला मान सिंह निवासी चाचा ओमकार सिंह को दी। सूचना पर चाचा परिजनों के साथ यहां पहुंचे। गृहकलह के चलते ही ममता उर्फ मलूकी की हत्या उसके पति पुष्पेंद्र उर्फ पप्पू, ससुर बलवीर सिंह ने एक राय होकर गला रेतकर हत्या कर दी। एसओ संजय सिंह ने बताया कि मृतका के चाचा की तहरीर पर पति एवं ससुर के खिलाफ हत्या एवं शव को नष्ट किए जाने का अभियोग दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूसे के तिनके के सहारे शव तक पहुंची पुलिस
फिरोजाबाद। महिला की हत्या की सूचना पर सीओ सदर बल्देव सिंह खनेड़ा, एसएचओ दक्षिण फतेह बहादुर सिंह भदौरिया, उत्तर एसओ अनूप कुमार तिवारी, लाइनपार के कार्यवाहक एसओ सहित काफी फोर्स पहुंचा था। रात को दस बजे तक काफी खोजबीन के बाद भूसे के तिनके के निशानों को खोजते हुए खेतों की ही ओर चले गए। यहां बाजरा के खेते में महिला का शव अर्धनग्नावस्था में पड़ा मिला। महिला का गला किसी धारदार हथियार से रेता गया था। सूचना मिलते ही एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह मौके पर रात को 11 बजे करीब पहुंचे। उन्होंने फोरेंसिक टीम मौके पर बुला ली।

शव यमुना में फेंकने की थी तैयारी
सीओ सदर बल्देव सिंह खनेड़ा ने बताया महिला की हत्या करने के बाद शव को यमुना नदी में फेंकने की तैयारी थी। इसी कारण पुलिस की टीम पहले यमुना किनारे की ओर ही दौड़ी थी, लेकिन यमुना किनारे कोई नहीं मिला तो फिर गांव में तलाश किया। आशंका है कि महिला की हत्या शाम को ही कर दी थी। शव भूसे में रखा और बाद में उसे उठाकर फेंकने के लिए ले जा रहा था। वह शव को फेंकने में सफल होते उससे पहले पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed