फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   crime

गोसपुर में महिला को बच्चा चोर समझकर पीटा

Tue, 20 Aug 2019 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
crime
एका (फिरोजाबाद)। थाना एका के ग्राम गोसपुर में कुछ लोगों ने महिला को बच्चा चोर समझकर उसकी पिटाई कर दी। मारपीट करने के बाद उसे ग्रामीणों ने अपने पास बैठाने के साथ थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला को सुरक्षित उसके घर भेज दिया।एसएचओ ने कहा महिला कुछ कम दिमाग की है।
विज्ञापन

थाना एवं कसबा एका निवासी मरजीना (40) कम दिमाग की होने के कारण ग्रामीण अंचल में घूमती रहती है। ग्रामीणों की मानें तो मंगलवार को वह थाना क्षेत्र के गांव गोसपुर में पहुंच गई। बाल बिखरे देखकर ग्रामीणों ने उसे बच्चे चोर समझकर मारपीट करनी शुरू कर दी। महिला कुछ बताने के लिए तैयार नहीं थी, लेकिन ग्रामीणों ने उक्त महिला को अपने पास ही बैठा लिया था। इसकी सूचना थाना पुलिस को दे दी। सूचना पर डायल 100 की टीम गांव में पहुंच गई।
विज्ञापन

उन्होंने थानाध्यक्ष एका ब्रजेश कुमार सिंह को घटना की जानकारी दी। उन्होंने मौके पर जाकर महिला से पूछताछ की तो उसने अपने घर की पूरी जानकारी पुुलिस को दी। पुलिस ने महिला को उसी के घर छोड़ दिया है। एसएचओ एका ब्रजेश कुमार सिंह का कहना है कि ग्रामीणों ने मारपीट ज्यादा नहीं की थी। बल्कि उसे बैठा लिया था। इसके कारण उसे परिजनों के पास भेजा गया है। ताकि अन्य कोई गांव में घटना नहीं हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed