फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   crime, dead body hanging on tree, firozabad

काम पर जाने की कहकर घर से निकले राजमिस्त्री का पेड़ पर लटका मिला शव

Sun, 20 Sep 2020 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
crime, dead body hanging on tree, firozabad
मोईनउद्दीनपुर निवासी मिस्त्री विकास के अस्पताल में मौजूद परिजन - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। पचवान के पास कंचनधाम के सामने रविवार को एक राजमिस्त्री का शव पेड़ पर लटकता मिला। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। साथ ही उन्होंने बताया कि राजमिस्त्री शनिवार की सुबह काम पर जाने की कहकर निकला था। पुलिस को मामले की तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन

थाना नारखी के मोईनउद्दीनपुर निवासी विकास (25) पुत्र मदनमोहन जाटव राजमिस्त्री था। परिजनों ने बताया कि शनिवार की सुबह सात बजे वह घर से काम पर जाने की कहकर निकला था। जब वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश की गई। रविवार की सुबह साढ़े छह बजे पचवान स्थित कंचनधाम के सामने कंजी के पेड़ से विकास का शव लटका हुआ मिला।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि हत्या करने के बाद उसके शव को फांसी पर लटकाकर आत्महत्या दर्शाने की कोशिश की गई है। मौके पर उसके विकास के दोनों पैर मुड़े हुए मिले और जमीन को छू रहे थे। वहीं पुलिस को पेड़ के पास से तीन गिलास और शराब की खाली शीशी मिली है। मृतक के पिता ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए मामले की तहरीर दी है। विकास के तीन बेटी और एक बेटा है। एसएचओ नारखी विनोद कुमार ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed