फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   criketer, ravi yadav, honored, firozabad, player

विश्व रिकार्ड बनाने वाले क्रिकेटर रवि यादव को फिरोजाबाद गौरव का सम्मान

Tue, 25 Feb 2020 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
criketer, ravi yadav, honored, firozabad, player
फिरोजाबाद स्पोर्ट सोसायसटी ओर से रणजी क्रिकेट खिलाड़ी रवि यादव का स्वागत करते अतिथिगण। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद स्पोर्ट्स सोसायटी की ओर से सुहागनगरी के होनहार खिलाड़ी रवि यादव का भव्य स्वागत पालीवाल हॉल में किया गया। उन्होंने अपने रणजी करियर के पहले ही ओवर में हैट्रिक लेकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. अपूर्व चतुर्वेदी ने किया। मुख्यअतिथि डॉ. मयंक भटनागर व एमएलसी डॉ. दिलीप यादव, कार्यक्रम संयोजक असलम भोला ने स्मृति चिन्ह देकर व शॉल पगड़ी व माला पहनाकर रवि को सम्मानित किया। डॉ. मयंक भटनागर ने कहा कि रवि यादव ने अपने प्रदर्शन से जनपद को गौरवान्वित किया है। साथ की युवा खिलाड़ियों को आगे जाने का रास्ता दिखाया है। वह आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) का भी हिस्सा बनें यह हमारी शुभकामना है।
विज्ञापन

डॉ. दिलीप यादव ने कहा कि जब रवि यादव सैफई महोत्सव में खेले थे तभी ही लग रहा था कि वह काफी आगे जाएंगे। डॉ. राम नाथ सुमन, नंदिनी यादव, अंबेष शर्मा व हसनैन, आरिस चिराग ने भी रवि यादव के खेल की सरहाना की। सभी अतिथियों का स्वागत कोच पावन शर्मा व शिवम गुप्ता ने किया। संचालन असलम भोला ने किया। कार्यक्रम में निजाम साविर, फरहान सुलतान, सुमित यादव, मुकेश यादव, मो. जावेद, डॉ. प्रमोद, धर्मेंद्र, डॉ. धर्म सिंह यादव एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रवि बोले गलत चयन प्रक्रिया के कारण गया मध्यप्रदेश
फिरोजाबाद। मध्य प्रदेश की टीम से खेलते हुए अपने पहले रणजी मैच में हैट्रिक बनाने वाले रवि ने यूपीसीए की चयन प्रणाली पर सवाल खड़े किये हैं। उन्होंने कहा कि यहां की गलत चयन प्रक्रिया के कारण ही वह मध्य प्रदेश पहुंचे। वहां उनके खेल के कारण ही उन्हें टीम में चुना गया।

उन्होंने कहा कि यहां पर ट्रायल्स होते है। दस मिनट के खेल में खिलाड़ी के बारे में क्या पता चल सकता है। इसी के चलते कई होनहार क्रिकेट खिलाड़ियों का भविष्य अंधकार मय है। उन्होंने बताया मध्य प्रदेश में खिलाड़ी के चयन को मैच कराए जाते हैं। तब ही खिलाड़ी अपनी योग्यता दिखा पाता है। उन्होंने बताया उत्तर प्रदेश में काफी प्रयत्न करने के बाद मध्य प्रदेश का रुख किया। वहां पहले ही मैच में उन्होंने पहले ही मैच में अच्छा खेल दिखाया। इसी के चलते रणजी टीम तक पहुंचे। हालांकि पहले मैच में हैट्रिक को उन्होंने सामान्य बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed