फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Couple beaten up, firing for asking for loaned money

उधार दिए रुपये मांगने पर दंपती को पीटा, फायरिंग

Tue, 04 Jan 2022 11:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Couple beaten up, firing for asking for loaned money
उधार दिए रुपये मांगने पर दंपती को पीटा, फायरिंग
विज्ञापन

फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र में उधारी के रुपये मांगने पर आरोपी ने दिव्यांग दुकानदार और बचाव में आई पत्नी की पिटाई कर दी। इससे वे घायल हो गए। मोहल्ले के लोगों ने मारपीट करने वालों को जब दबोचने का प्रयास किया तो उसने फायरिंग कर दी। पीड़ित ने तहरीर दी है।

थाना दक्षिण के हिमायुंपुर निवासी सुनील दिव्यांग है। वह मोहल्ले में आटा चक्की के साथ ही किराना की दुकान संचालित करता है। उसकी दुकान से सत्यवीर ने हजारों रुपये का सामान उधार लिया था। सुनील ने मंगलवार सुबह उससे पैसे मांगे तो ने सत्यवीर ने अपने साथियों के साथ मिलकर सुनील और उसकी पत्नी पूजा की पिटाई कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग आए और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की। खुद को घिरता देख आरोपी ने तमंचे से फायर कर दिया और भाग गया। सूचना पर सीओ सिटी हरिमोहन सिंह एवं थानाध्यक्ष दक्षिण रामेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी निरीक्षक दक्षिण रामेंद्र सिंह ने कहा कि जगदीश की तहरीर पर चार नामजद तथा चार अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed