फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Corrugation units increase rates of packaging items glass decorators of firozabad will face financial losses

महंगाई का झटका: पैकेजिंग आयटम की दरों में इजाफा; आर्थिक नुकसान का करना पड़ेगा सामना, टेंशन में ग्लास डेकोरेटर

Thu, 03 Oct 2024 03:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 03 Oct 2024 03:46 PM IST
सार

कॉरोगेशन इकाईयों ने पैकेजिंग आयटम की दरें बढ़ा दी हैं। दिवाली के आर्डर पूरा करने पर ग्लास डेकोरेटरों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ेगा। 

विज्ञापन
Corrugation units increase rates of packaging items glass decorators of firozabad will face financial losses
पैकेजिंग आयटम की दरों में इजाफा; आर्थिक नुकसान का करना पड़ेगा सामना - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में घरेलू एवं विदेशी बाजारों अच्छे खासे आर्डर हासिल करने वाले शहर के फैंसी ग्लास डेकोरेटर एवं चूड़ी गोदाम स्वामियों के चेहरे खिले थे। लेकिन हाल ही पैकेजिंग पेपर की दरों में बीते 20 दिन में हुई बढ़ोत्तरी के कारण उनके चेहरे पर शिकन आ गई है।फैंसी ग्लास डेकोरेटर व चूड़ी गोदाम स्वामियों को पुराने आर्डर पूरा करने में नुकसान उठाना पड़ रहा है।

विज्ञापन


दिवाली पर फिरोजाबाद के फैंसी ग्लास डेकोरेटर्स और फैंसी चूड़ी बनाने वाले कारोबारी खुश थे। कारण उन्हें देश के घरेलु एवं विदेशी बाजारों से अच्छे खासे आर्डर हासिल हुए थे। रक्षाबंधन से पूर्व आर्डर हासिल करने वाले डेकोरेटर्स विदेशी व घरेलु आर्डरों को पूरा कराने में जुटे थे। लेकिन पिछले 15-20 दिन से अचानक पैकेजिंग आयटम की दरों में 30 से 35 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी हो गई है। 

विज्ञापन

ऐसे में पुराने आर्डरों को पूरा करने में शहर के कांच ग्लास व चूड़ी डेकोरेटर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई डेकोरेटर्स पुराने आर्डरों की दरों को संशोधित कराने को अपने ग्राहकों से संपर्क साध रहे हैं।ग्लास डेकोरेटर्स की माने तो पुराने आर्डर पूरा करना मजबूरी है। लेकिन इससे फिरोजाबाद के ग्लास व चूड़ी कारोबारियों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा।

  • फैंसी ग्लास डेकोरेशन इकाईयां--------1500
  • फैंसी कांच चूड़ी बनाने वाले गोदाम---- 2000
  • शहर में संचालित पैकेजिंग इंडस्ट्रीज--- 140
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर,गुजरात से आता है पैकेजिंग पेपर

फिरोजाबाद में संचालित कांच पैकेजिंग आयटम तैयार करने वाली इकाईयां ज्यादात्तर धौलपुर,गुजरात एवं मुजफ्फरनगर से पैकेजिंग पेपर मंगाती हैं।

कारोबारियों की बात

अचानक पैकेजिंग पेपर की दरों में ईजाफा होने से शहर के छोटे कारोबारी हतोत्साहित होंगे।छोटे कांच डेकोरेशन इकाईयों ने आर्डरों में कटौती की बात कही है।राहत के लिए जरूरी कदम उठाने की दरकार है।

विजय नरूला ग्लास-चूड़ी पैकेजिंग आयटम सप्लायर

फैंसी ग्लास डेकोरेटर संदीप चतुर्वेदी ने बताया कि फैंसी ग्लास आयटम की बिक्री को अच्छी पैकिंग जरूरी है। पैकेजिंग आयटम की दरों में अच्छी खासी वृद्धि हुई है। शहर के ग्लास डेकोरेटरों को दिवाली पर नुकसान होना तय है।

यह भी देखेंः- 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed