{"_id":"5ee115458ebc3e4312049be6","slug":"corona-positive-firozabad-firozabad-news-agr4455874147","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुधवार को 18 कोरोना के केस मिले, कुल हुए 337","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुधवार को 18 कोरोना के केस मिले, कुल हुए 337
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित क्षेत्र लेबर कॉलोनी को पुलिस द्वारा किया गया सील
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। खैरगढ़ के गांव हाथवंत में एक ही परिवार के चार लोग संक्रमित पाए गए हैं। पांच जून को गर्भवती महिला की रिपोर्ट आने के बाद परिवार के अन्य सदस्यों की कोरोना जांच कराई गई थी। गर्भवती महिला के पति, सास सहित चार लोगों का कोरोना पॉजिटिव आया है। रैपुरा स्थित क्वारंटीन सेंटर से आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया।
इधर, मोहल्ला आजाद नगर में एक और युवक कोरोना संक्रमित आया है। चाचा को कोरोना होने के बाद आठ जून को जांच कराई थी। करबला गली नंबर नौ निवासी एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला की जिला महिला चिकित्सालय में आठ जून को डिलीवरी हुई है। नगला मिर्जा बड़ा निवासी एक युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
जैन नगर निवासी पिता और पुत्र कोरोना संक्रमण का शिकार हो गए हैं। अकाउंटेंट का पुत्र 15 मई को कोरोना पॉजिटिव मिला है। नगला बरी निवासी मां और पुत्र कोरोना संक्रमण का शिकार हुए हैं। सर्दी, जुकाम की शिकायत पर फ्लू ओपीड़ी में परीक्षण कराया था। चिकित्सकों ने संदिग्ध मानते हुए चार लोगों के सैंपल कराए। जिसमें दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
दोनों ही मरीजों को घर से आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कराया गया। शिकोहाबाद के मोहल्ला गढै़या में एक गर्भवती महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। सिरसागंज में एक व्यापारी कोरोना संक्रमण का शिकार हो गया। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित इलाकों में सख्ती बढ़ा दी गई है।