{"_id":"61ddd3c963b98169d13c2635","slug":"corona-infectious-rate-become-5-times-in-one-week-firozabad-news-agr520952283","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिन में पांच गुना बढ़ गई संक्रमण दर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिन में पांच गुना बढ़ गई संक्रमण दर
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले की कोरोना संक्रमण दर में एक सप्ताह में पांच गुना तक इजाफा हो गया है। हालांकि संक्रमण के वैरिएंट के बारे में स्वास्थ्य विभाग को अभी जानकारी नहीं है। दिनों-दिन सुहागनगरी के हालात गंभीर होते जा रहे हैं। यदि लोग अभी भी नहीं संभले तो संक्रमण दर में उछाल आ सकता है। दूसरी लहर की तरह हाहाकार मचा सकती है। जरूरत है कि कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जाए।
कोरोना की पहली लहर में लोग घर में रहे। कोविड नियमों का सख्ती से पालन करे रहे, इसलिए कम मरीज मिले। दूसरी लहर में लोगों की लापरवाही सामने आई तो सुहागनगरी में हाहाकार मचा रहा। यहां तक कि अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करने के लिए पलंग तक नहीं मिले थे। कई लोगों ने दम तोड़ दिया था। इस बार लोग पूरी तरह लापरवाह बने हुए हैं। प्रशासन भी सख्ती दिखाने के बजाय चुप्पी साधे बैठा है। इसका ही परिणाम है कि चार जनवरी को सुुहागनगरी में महज आठ मरीज मिले थे। 11 जनवरी को संक्रमित मरीजों की रफ्तार में एकाएक पांच गुना बढ़कर 39 पहुंच गई है।
कोरोना को कोई भी हल्के में न लें। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। फरवरी में पीक आने की संभावना जताई जा रही है। यदि लोग न संभले तो स्थिति और खतरनाक हो सकती है।
विज्ञापन
डा. दिनेश प्रेमी, सीएमओ
इस तरह बढ़ रही संक्रमण दर
1 जनवरी- 1
दो जनवरी- 0
तीन जनवरी- 4
चार जनवरी- 8
पांच जनवरी- 7
छह जनवरी- 3
सात जनवरी- 8
नौ जनवरी- 36
10 जनवरी- 28
11 जनवरी- 39