{"_id":"5f15bede8ebc3e639c3c2652","slug":"corona-firozabad-news-agr451273577","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैंपल लेकर कोरोना पीपीई किट फेंक आए स्वास्थ्यकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैंपल लेकर कोरोना पीपीई किट फेंक आए स्वास्थ्यकर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को पीपीई किट के अच्छे से निस्तारण करने के लिए ट्रेनिंग दी गई है। इसके बावजूद सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई। नगला मिर्जा छोटा स्थित आंबेडकर पार्क स्थित धर्मशाला में आयोजित जांच कैंप में सैंपल लेने के बाद स्वास्थ्यकर्मी पीपीई किट उतारकर खुले में डाल गए। शासन के आदेश पर जिले में जांच की रफ्तार बढ़ाने के लिए मोबाइल टीमों को लगाया गया है। मोबाइल टीमें जगह-जगह कैंप लगाकर लोगों के सैंपल एकत्रित कर रही हैं। सोमवार को नगला मिर्जा स्थित आंबेडकर पार्क में कोरोना की जांच के लिए कैंप का आयोजन किया गया।
यहां सैंपल कलेक्शन के बाद स्वास्थ्य कर्मी पीपीई किट को धर्मशाला की छत पर ही डाल गए। जानकारी पर क्षेत्रीय लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का विरोध जताया। जानकारी पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर लौटी और गलती छुपाने के लिए पीपीई किट को मौके पर जला दिया गया। हालांकि पीपीई किट को नियमानुसार निस्तारित किया जाता है। क्षेत्रीय निवासी बबलू ने बताया कि छत पर चार पीपीई किट पड़ी थी। कोरोना जांच के सैंपल लेने के बाद कर्मचारी वही छोड़ गए। बाद में आकर पीपीई किट को जला दिया गया। सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ ने बताया कि मामला हमारे संज्ञान में नहीं है। जांच करने गई टीम से पूछा जाएगा। बायोमेडिकल वेस्ट में ही पीपीई किट का निस्तारण होता है। इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को ट्रेनिंग भी दी गई है।